Surya Grahan 2025: शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण, जानें इसका ज्योतिषीय असर

Surya Grahan 2025: अब दूसरा सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के एक दिन पूर्व होगा. आइए जानते हैं कि वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण कब होगा, साथ ही सूतक काल और अन्य जानकारी भी…

Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण का अत्यधिक महत्व है. ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ घटना माना जाता है, जबकि विज्ञान इसे एक अद्भुत खगोलीय घटना के रूप में देखता है. इस वर्ष का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण हो चुका है, और अब लोग 2025 में होने वाले अंतिम सूर्य ग्रहण के बारे में जानने के इच्छुक हैं. पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को होगा, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि 2025 के एक दिन पहले से प्रारंभ होगा. आइए, वर्ष के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से चर्चा करें.

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Date)

यह जानकारी दी जाती है कि वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि को होगा. यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को दिखाई देगा. वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इसकी कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी. इसके अगले दिन, अर्थात् अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी, जिसके साथ शारदीय नवरात्रि का आयोजन होगा.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं?

यह जानकारी दी जाती है कि वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह रात के समय होगा. ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है.

साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू होने से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ होता है. हालांकि, इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >