श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि का 170वां आविर्भाव दिवस पर विशेष लेख

Sri Yukteswar Giri jayanti 2025: श्री युक्तेश्वर जी का जन्म 10 मई, 1855 को बंगाल के श्रीरामपुर में हुआ था. 10 मई को श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि जी का 169वां जन्मोत्सव मनाया जाता है. उनके बारे में पढ़ें.

Sri Yukteswar Giri jayanti 2025: “… ‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं बल्कि सनातन सत्य के रूप में. मनुष्य चाहे किसी भी धर्म या पंथ का हो …यदि वह प्रकृति द्वारा उसके हृदय में बिठाए गए इस प्रभुत्वकारी तत्त्व को उचित रूप से संवर्धित करता है तो वह माया की अंधकारमय सृष्टि में भटकने से अपने आप को निश्चित तौर पर बचा सकता है.”

एक अद्भुत पुस्तक ‘कैवल्य दर्शनम’ से उद्धृत ये शब्द, मानवजाति को माया के मजबूत शिकंजे से आजाद होने का कितना सुंदर उपाय और आश्वासन प्रदान करते हैं. इस वर्ष की भाँति आज से 131 वर्ष पूर्व 1894 के महाकुंभ में मृत्युंजय बाबाजी ने ज्ञानावतार कहलाने वाले एक ऋषि स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी को इस पुस्तक की रचना करने का आदेश दिया.

श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि जी के 169वें आविर्भाव दिवस पर विशेष श्रद्धांजलि

यही नहीं उसी भेंट में बाबाजी ने श्रीयुक्तेश्वरजी के गहन आध्यात्मिक अंतर्ज्ञान और जागतिक दृष्टिकोण के कारण उन्हें मुकुंद नाम के एक बालक को, श्री श्री परमहंस योगानन्द में परिवर्तित करने के लिए चुना. 10 वर्ष के गहन प्रशिक्षण को पाकर बालक मुकुंद योगानन्द बने जो पूर्व और पश्चिम के महान् संत और जगत् गुरु के रूप में जाने जाते हैं. अपने गुरु के आदेश पर ही उनसे प्राप्त मुक्तिदायक सत्यों को वितरित करने के उद्देश्य से योगानन्दजी ने पूर्व में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया तथा पश्चिम में सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप की स्थापना की जहाँ पर इच्छुक भक्त आवेदन कर ध्यान की मुक्तिदायिनी उच्चत्तम प्रविधि, क्रियायोग को सीख सकते हैं.

अपनी पुस्तक ‘योगी कथामृत’, जो एक महान् गौरव ग्रंथ की श्रेणी में आता है, और जिसने कोटि-कोटि लोगों के जीवन को बदलने में अपनी भूमिका निभाई है, में योगानन्दजी अपने गुरु श्रीयुक्तेश्वरजी के बारे में बताते हैं – “वे मितभाषी, आडंबरहीन और गंभीर थे. उनका मौन रहना उनकी अनंत ब्रह्म की गहन अनुभूति के कारण था.“
एक और स्थान पर ‘अपने गुरु के आश्रम की कालावधि’ नामक पाठ में वे कहते हैं, ”श्री युक्तेश्वरजी के पवित्र चरणों का स्पर्श करते समय मैं सदा ही रोमांचित हो उठता था….उनकी ओर से एक सूक्ष्म विद्युत धारा प्रवाहित होती थी…..मैं जब भी अपने गुरु के चरणों पर माथा टेकता था, मेरा संपूर्ण शरीर जैसे एक मुक्तिप्रदायक तेज से भर जाता था.“

अनुशासन प्रिय एवं कठोर होने के साथ-साथ, श्रीयुक्तेश्वरजी का बाल सुलभ हृदय प्रेम से परिपूर्ण था. वे अपने शिष्यों को अत्यंत प्रिय थे और उन्हें बहुत प्रेम करते थे, बिना किसी अपेक्षा के. ज्ञान और प्रेम का अद्भुत संगम उनमें परिलक्षित होता था. योगानन्दजी के प्रेम के वशीभूत हो पहले ही भेंट में उन्होंने अपना सर्वस्व देने को कह दिया था. वे केवल अपने शिष्यों का योगक्षेम चाहते थे.

उन्हें किसी भी प्राणी जैसे बाघ, शेर या विषैले सांपों से कोई भय नहीं था. उसका एक कारण था, प्राणी जगत से प्रेम. यह तो सर्वविदित है कि कोई भी प्राणी अपनी रक्षा हेतु मानव पर वार करता है. यदि मानव प्रेम पूर्ण हृदय से उस जीव को आश्वासत कर दे कि वह उसका कोई अहित नहीं करेगा तो वह हिंसक नहीं होगा. श्रीयुक्तेश्वरजी ने इसी तथ्य को भली भाँति उजागर किया .

10 मई को उनके अविर्भाव दिवस पर, ब्रह्माडीय चेतना में सदैव अपनी उपस्थिति का आभास कराने वाले इस ईश्वरतुल्य संत के आशीर्वादों को आत्मसात्‌ करने हेतु आइए उन्हें शत-शत नमन करें.

अधिक जानकारी : yssofindia.org

लेखिका – (डॉ) श्रीमती मंजुलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >