Shukra Gochar In Kark 2024: कर्क में होगा शुक्र का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Shukra Gochar In Kark 2024: कल 7 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे अब इसका किस राशि पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं.

Shukra Gochar In Kark 2024:ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है. 7 जुलाई 2024 की सुबह 4:39 बजे शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेगा. यह गोचर 31 जुलाई 2024 की दोपहर 2:40 बजे तक रहेगा, उसके बाद यह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा. शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी हो सकता है. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. धन लाभ के योग बनेंगे और आपके खर्च कम होंगे. नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित जातकों को अपने मनचाहे जीवनसाथी मिलने की संभावना है. विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है.

Guru Vakri 2024: देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, जानें राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे और लाभ के रास्ते खुलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. यात्राओं के योग बन रहे हैं और मनोरंजन के साधनों में वृद्धि हो सकती है. साहित्यिक रुचि रखने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है. लेखन और कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा है. सेहत में सुधार आएगा और पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की संभावना है. मनपसंद वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर मिला-जुला प्रभाव लेकर आ सकता है. प्यार के मामले में तुला राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.


कला, संगीत और लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है. मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी और आप खुश रहेंगे. सेहत के लिहाज से थोड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर पाचन संबंधी दिक्कतें आने की संभावना है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी है. कार्यक्षेत्र में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं लेकिन धैर्य और मेहनत से आप इन्हें पार कर लेंगे.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है. करियर में तरक्की और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रुओं से परेशानी हो सकती है. मन में अशांति और चिंता रह सकती है.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >