Sharad Purnima 2024 Kheer: शरद पूर्णिमा पर खीर का है खास महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Sharad Purnima 2024 Kheer: शरद पूर्णिमा पर खीर का विशेष महत्व होता है. इस रात को खुले आसमान के नीचे रखा जाता है. इसके सेवन से अनेक लाभ मिलते हैं. आइए जानें

Sharad Purnima 2024 Kheer: हर वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन चंद्र देव पृथ्वी के सबसे निकट होते हैं. शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी करते है. आइये जानते हैं कि साल 2024 में शरद पुर्णिमा किस दिन पड़ रही है और इस दिन खीर का क्या महत्व है

शरद पूर्णिमा की तिथि

इस साल यानी 2024 में 16 अक्टूबर की रात 07 बजकर 56 मिनट पर प्रारंभ होगी. इसका समापन अगले दिन 17 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 37 मिनट पर होगा.

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा 2024 पर मिलेगी देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानें इस दिन चांद की पूजा का महत्व

शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर?

शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर रखने की परंपरा से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चांद अपनी चांदनी से अमृत की वर्षा करता है. इसलिए, शरद पूर्णिमा की रात खीर को खुले आसमान के नीचे रखा जाता है. यह माना जाता है कि इस खीर का सेवन करने वाले व्यक्ति को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं.

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा की आराधना की जाती है। इस वर्ष पूजा का उपयुक्त समय शाम 05 बजकर 05 मिनट पर प्रारंभ होगा, जो चंद्रोदय का समय है। इस समय स्नान करके चंद्र देव की पूजा करना आवश्यक है।

चावल की खीर बनाने के लिए सामग्री

चावल- 1/2 कप (बासमती चावल को धोकर भिगो दें)
दूध- 2 लीटर
चीनी- 1 कप (या स्वादानुसार)
इलायची- 4-5 (दरदरी पीसी हुई)
बादाम- 10-12 (बारीक कटे हुए)
काजू- 10-12 (बारीक कटे हुए)
किशमिश- 2 बड़े चम्मच
केसर- कुछ धागे
घी- 1 बड़ा चम्मच
नारियल बुरादा- 1 बड़ा चम्मच

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की विधि

चावल को भूनें- एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें भिगोए हुए चावल को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें दूध डालकर उबालें.

दूध को गाढ़ा करें- दूध को धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक कि उसका मात्रा आधा न रह जाए. इस दौरान दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह तले में न लगे.

चीनी और इलायची मिलाएं- जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से मिला लें.

सूखे मेवे डालें- अब इसमें बादाम, काजू और किशमिश डालकर पकाएं.

केसर मिलाएं- एक छोटे बर्तन में केसर को गर्म दूध में भिगो दें. जब खीर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें केसर वाला दूध डालें.

गार्निश करें- गैस बंद कर दें और खीर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद इसे नारियल के बुरादे से सजाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >