राजधानी रांची में हजारों अखाड़ों के साथ सजेगी रामनवमी की शोभा

Ram Navami 2026: रामनवमी पर राजधानी में भव्य शोभायात्राएं निकलेंगी. हजारों अखाड़ों की भागीदारी, विशेष पूजा, जन्मोत्सव और सेवा शिविरों के साथ पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा रहेगा.

Ram Navami 2026: शुक्रवार को राजधानी में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. नवमी तिथि का आरंभ गुरुवार दोपहर 2:16 बजे से हो चुका है, जो शुक्रवार दोपहर 12:02 बजे तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल कुमार मिश्र के अनुसार, उदया काल में नवमी तिथि पड़ने के कारण सुबह से ही पूजा-अर्चना का शुभ समय रहेगा. साथ ही, मध्याह्न व्यापिनी नवमी और शाम 5:12 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग इस पर्व को और भी विशेष बना रहा है.

शोभायात्राओं की भव्य तैयारी

रामनवमी के अवसर पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में दोपहर 2:00 बजे से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी. बजरा, हेहल, पुंदाग, लोवाडीह, बांधगाड़ी और बड़गाई जैसे क्षेत्रों से निकलने वाली शोभायात्राएं विभिन्न अखाड़ों को साथ लेकर मुख्य जुलूस का हिस्सा बनेंगी. ये सभी शोभायात्राएं ओवरब्रिज मार्ग से होते हुए श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचेंगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुनः अपने-अपने अखाड़ों में लौट जाएंगी.

अखाड़ों की भागीदारी और मार्ग

इस वर्ष करीब 1832 अखाड़े शोभायात्रा में भाग लेंगे, जिनमें से 1800 अखाड़े रांची, डोरंडा और नामकुम क्षेत्र से हैं, जबकि 32 अखाड़े एचईसी इलाके से निकलेंगे. धुवां से शुरू होकर पंच मंदिर सेक्टर-2 तक जाने वाली यात्राएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. डोरंडा और हिनू क्षेत्र से निकलने वाली अलग शोभायात्राएं राजेंद्र चौक होते हुए तपोवन मंदिर पहुंचेंगी. रास्ते में श्रीराम-भरत मिलाप के आयोजन भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे.

सेवा शिविर और स्वागत की व्यवस्था

 रामनवमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक और महात्मा गांधी चौक से लेकर ओवरब्रिज तक सेवा शिविर लगाए जाएंगे. यहां श्रद्धालुओं के लिए जल, प्रसाद और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. जगह-जगह शोभायात्राओं का भव्य स्वागत भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: राम नवमी पर अपने प्रियजनों को भेजें यहां से शुभकामना संदेश 

मंदिरों में विशेष पूजा और जन्मोत्सव

सुबह से ही श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी. करीब 11:30 बजे से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू होंगी और दोपहर 12:00 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इसके बाद मंगल आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा. दोपहर एक बजे के बाद मंदिरों की साफ-सफाई कर शोभायात्राएं आगे बढ़ेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >