अयोध्या में हुआ रामलला का भव्य सूर्य तिलक, धूमधाम से मनाया जा रहा है राम जन्मोत्सव

Ram Lalla Surya Tilak: अयोध्या में रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ. अभिजीत मुहूर्त में हुए इस अनुष्ठान को देखने के लिए भक्तों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा.

Ram Lalla Surya Tilak: भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामनवमी का पर्व इस वर्ष 27 मार्च को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर पूरे शहर को रोशनी, रंग-बिरंगे फूलों, भगवा झंडों, आकर्षक रंगोलियों और दीपों से सजाया गया. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

रामलला का भव्य सूर्य तिलक

रामनवमी के पावन अवसर पर दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा अवसर था जब यह अद्भुत अनुष्ठान संपन्न हुआ. गर्भगृह में 14 पुजारियों की उपस्थिति में सूर्य की किरणों से भगवान रामलला के मस्तक पर तिलक किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

अलौकिक क्षण का साक्षी बना देश-दुनिया

सूर्य तिलक के साथ ही भगवान राम के जन्म का प्रतीकात्मक उत्सव मनाया गया. इसके बाद आरती संपन्न हुई और कुछ समय के लिए मंदिर के पट बंद किए गए. इस दिव्य क्षण को देश-विदेश के भक्तों तक पहुंचाने के लिए अभिषेक, श्रृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया.

सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्था

रामनवमी पर भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाकर सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कर दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अयोध्या के हर प्रमुख स्थान पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई.

ये भी पढ़ें: आज रामनवमी पर करें राम चंद्र जी की आरती का पाठ

सूर्य तिलक क्या है?

सूर्य तिलक एक विशेष वैज्ञानिक और धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें दर्पण और लेंस की सहायता से सूर्य की किरणों को इस तरह निर्देशित किया जाता है कि वे ठीक दोपहर में भगवान रामलला के मस्तक पर पड़ें और तिलक का दिव्य स्वरूप बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >