Palmistry: अगर आपकी हथेली में हैं रेखाएं, तो आपको 42 सालों के बाद मिल सकता है राजयोग

Palmistry: हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, हथेली में उपस्थित रेखाएं कई विशेष योगों का निर्माण करती हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योग राज्य योग है. यह योग किसी जातक को 42 वर्ष की आयु के बाद शुभ परिणाम प्रदान करता है. इस योग का विस्तृत वर्णन हस्तरेखा ज्योतिष के विशेषज्ञ डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली ने अपनी पुस्तक 'वृहद हस्तरेखा शास्त्र' में किया है.

Palmistry:  हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की हथेली में विभिन्न प्रकार की रेखाएं और आकृतियां होती हैं. इन रेखाओं का विश्लेषण करके व्यक्ति के भाग्य, स्वास्थ्य, विवाह, संतान और सुख-सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अतिरिक्त, मनुष्य की हथेली में कई प्रकार के चिन्ह या निशान भी होते हैं, जिन्हें अत्यंत शुभ माना जाता है. यह माना जाता है कि जिन व्यक्तियों की हथेली में विशेष प्रकार के शुभ निशान होते हैं, वे अपने जीवन में अपार सफलता, मान-सम्मान और धन-सम्पत्ति प्राप्त करते हैं.

इस रेखा से होता है भाग्योदय

हाथ में धन की कई रेखाएं हो सकती हैं. यदि चंद्र पर्वत से कोई भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है, तो यह विवाह के बाद धन की प्राप्ति का संकेत देती है. इसके अतिरिक्त, यदि जीवन रेखा या आयु रेखा से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है, तो ऐसे व्यक्तियों को 42 वर्ष की आयु में उन्नति प्राप्त होती है. ऐसे लोगों के पास धन के आगमन के दो स्रोत होते हैं. यदि जीवन रेखा से कोई रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचती है, तो यह एक अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है.

40 वर्ष के बाद अचानक किस्मत में परिवर्तन होता है.

जिन व्यक्तियों की हथेली में ‘H’ का चिन्ह होता है, उनकी किस्मत 40 वर्ष की आयु के बाद तेजी से बदल जाती है. वे इस उम्र के बाद अपने जीवन में उल्लेखनीय प्रगति करते हैं.

यदि कनिष्ठिका उंगली अत्यधिक लंबी हो और शुक्र पर्वत के नीचे स्वस्तिक का चिन्ह उपस्थित हो, तो इसे भी ‘राज्य योग’ कहा जाता है. जिन व्यक्तियों की हथेली में गुरु पर्वत प्रबल हो और उस पर से रेखा सूर्य पर्वत की दिशा में जाती हुई दिखाई दे, उनके लिए भी ‘राज्य योग’ का निर्माण होता है

जिनकी हथेली में ‘राज्य योग’ विद्यमान है, उनका भाग्य 42 वर्ष की आयु के बाद जागृत होता है और उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होता है. राज्य योग वाले व्यक्ति सभी सुख-सुविधाओं से युक्त जीवन जीते हैं. 42 वर्ष के बाद ऐसे व्यक्तियों को भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होता है. ये व्यक्ति चतुर होते हैं और संकट के समय में धैर्यपूर्वक कार्य करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >