Operation Sindoor की सफलता पर वेद छात्रों का जोश, गूंजा 'भारत माता की जय'

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद मंगलवार और बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे भारतीय वायुसेना और थल सेना के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकवादी ठिकानों को लक्षित करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पूरे देश के दिलों को गहराई से छू लिया.

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकाने ध्वस्त किये जाने की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पूरे देश में खुशी की लहर छा गई. झूसी स्थित श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय के वेद छात्रों ने देश की सेना को बधाई देते हुए भारत माता की जय के लगाए नारे.

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे भारतीय वायुसेना व थल सेना के संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भावनात्मक रूप से पूरे देश के दिल को छू गया. क्योंकि पहलगाम में आतंकियों ने बहन-बेटियों के सिंदूर को उजाड़ दिया और 26 घरों के चिराग बुझा दिए. जिसका जवाब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया है. सेना की इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है. लोग सेना के शौर्य की सराहना कर रहे हैं.

इस नक्षत्र के दौरान दिया गया Operation Sindoor को अंजाम

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रभावी जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने यह साबित कर दिया है. मंगलवार की रात को भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर लोगों की नींद उड़ा दी.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बेहतर नाम शायद

पहलगाम हमले का उद्देश्य कश्मीर घाटी में आतंक फैलाना था. आतंकवादियों ने महिलाओं के सामने उनके पतियों के सिर में गोली मारी. ये गहरे जख्म हैं, जिन्हें वे महिलाएं कभी नहीं भुला पाएंगी, जिन्होंने इस हमले में अपने पतियों को खो दिया. ऐसे में जब भारत ने इन आतंकवादियों को जवाब दिया, तो ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस हमले का सबसे उपयुक्त नाम है. यह ऑपरेशन उस सिंदूर का प्रतिशोध है, जो बैसरन घाटी में सुहागिनों के माथे से मिटा दिया गया और उनकी मांग को सूना कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >