Numerology 2026: नए साल में चमकेगी किस्मत, इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए सुनहरा समय

Numerology 2026: नया साल 2026 अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ग्रहों और अंकों के विशेष संयोग से करियर, धन और मान-सम्मान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. यह समय कई लोगों के लिए सफलता और तरक्की के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा.

Numerology 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार हर वर्ष का प्रभाव अलग-अलग मूलांकों पर अलग तरह से पड़ता है. साल 2026 का योग (2+0+2+6) करने पर मूलांक 1 प्राप्त होता है. अंक 1 का स्वामी सूर्य है, जिसे आत्मबल, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है. ऐसे में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि साल 2026 मूलांक 1 के जातकों के लिए खासतौर पर शुभ साबित हो सकता है.

मूलांक 1 कौन होते हैं?

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. ये लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता से भरपूर और निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. इन्हें जोखिम उठाना पसंद होता है और ये अपनी अलग पहचान बनाना जानते हैं.

करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

साल 2026  में मूलांक 1 वालों के करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है. व्यापार से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट और साझेदारी से लाभ होने के योग बन रहे हैं. सरकारी क्षेत्र या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: कन्या राशि वाले जातकों का करियर से लेकर प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार तक कैसा रहेगा नया साल?

धन और प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मूलांक 1 के लिए बेहद मजबूत रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा.

पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन रहेगा संतुलित

परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अहंकार और अत्यधिक कार्यभार से बचना जरूरी होगा.

मूलांक 1 के लिए विशेष उपाय

सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और रविवार को लाल वस्त्र धारण करें. इससे साल 2026 के शुभ फल और अधिक बढ़ सकते हैं. कुल मिलाकर साल 2026 मूलांक 1 वालों के लिए उपलब्धियों और सुनहरे अवसरों से भरा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >