Numerology Horoscope Today: आज 2 जनवरी 2026 का मूलांक 1 से 9 तक आज का भाग्यफल, जानिए क्या कहता है अंक फल

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष के अनुसार 2 जनवरी का दिन चंद्रमा के प्रभाव में रहता है. यह दिन भावनाओं, रिश्तों और निर्णयों के लिए खास माना जाता है. आइए जानते हैं 1 से 9 अंक वालों के लिए आज का अंक ज्योतिषीय फल.

Numerology Horoscope Today  2 January 2026: आज 2 जनवरी 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार खास संकेत दे रहा है.मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का भाग्यफल करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों के लिहाज से क्या कहता है, जानिए  ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा   से.

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) वालों के लिए आज नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) के जातकों के लिए दिन अनुकूल है. परिवार और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी.

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. धैर्य से लिए गए निर्णय लाभ देंगे.

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा, लेकिन प्रयास सफल होंगे.

मूलांक 5 (5, 14, 23) के जातकों के लिए यात्रा या नए संपर्क लाभकारी रहेंगे.

मूलांक 6 (6, 15, 24) वालों के लिए आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं से जुड़ा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.

मूलांक 7 (7, 16, 25) के जातकों के लिए आत्मचिंतन का दिन है. ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी.

मूलांक 8 (8, 17, 26) वालों को आज कार्यों में धैर्य रखना चाहिए. धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी.

मूलांक 9 (9, 18, 27) के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. साहसिक निर्णय लाभ दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >