Nag Panchami 2023: नागपंचमी के दिन इन नाग देवताओं को चढ़ाएं दूध-लावा, काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Radheshyam Kushwaha

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है. इस दिन नागों को दूध पिलाया जाता है.

Nag Panchami 2023 | Prabhat Khabar Graphics

इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी. सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है. इस प्रिय महीने में भोलेनाथ के प्रिय नागों की पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं.

Nag Panchami 2023 | Prabhat Khabar Graphics

वासुकी नाग को भगवान शिव के गले का श्रृंगार माना जाता है. समुद्र मंथन के लिए मंदराचल पर्वत को बांधकर बासुकी नाग को रस्सी बनाया गया था.

वासुकी नाग | Prabhat Khabar Graphics

अनंत नाग भगवान विष्णु के सेवक थे. अष्टनागों में अनन्त नाग को अहम माना गया है. इन्हें शेषनाग भी कहा जाता है. अनंत नाग के फन पर ही धरती टिकी हुई है

अनंत नाग | Prabhat Khabar Graphics

पद्म नाग को असम में नागवंशी के रूप में जाना जाता है. पद्म नाग को महासर्प कहा गया है. मान्यता है कि पद्म नाग गोमती नदी के पास शासन करते थे, बाद में मणिपुर में जाकर बस गए थे.

पद्म नाग | Prabhat Khabar Graphics

महापद्म नाग को शंखपद्म भी कहा जाता है. उनके फन पर त्रिशूल का निशान बना हुआ है. महापद्म नाग सफेद रंग के होते हैं. इनके नाम विष्णु पुराण में भी वर्णन किया गया है.

महापद्म नाग | Prabhat Khabar Graphics

महाभारत में तक्षक नाग का वर्णन है, जे पाताल में निवास करते है. तक्षक नाग की मां का नाम क्रूद है और पिता का नाम कश्यप ऋषि है.

Nag Panchami 2023 | Prabhat Khabar Graphics

कुलीर नाग को ब्राह्मण कुल का माना जाता है. धार्मिक शास्त्रों में जगत पिता ब्रह्मा जी से इनका संबंध बताया गया है. कुलीर नाग अष्टनागों में से एक माने जाते हैं.

Nag Panchami 2023 | Prabhat Khabar Graphics

कर्कट नाग को भगवान शिव का एक गण माना जाता है. यह नाग बहुत भयानक दिखते हैं. मान्यता है कि कर्कट नाग की पूजा करने से काली के श्राप से मुक्ति मिलती है.

तक्षक नाग | Prabhat Khabar Graphics

अष्टनागों में शंख नाग सबसे तेज बुद्धि वाले माने गए हैं. शंख नागों की अष्टनागों में अहम जगह मानी जाती है. नागपंचमी के दिन इनकी भी पूजा की जाती है.

शंख नाग | Prabhat Khabar Graphics