मकर संक्रांति के दिन इन राशियों को होग फायदा, मंगल-गुरु बना रहे हैं ये योग

Makar Sankranti 2025: इस वर्ष 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु और मंगल के बीच अर्द्ध केंद्र योग का निर्माण हो रहा है. दोनों ग्रह एक-दूसरे से 45 डिग्री की दूरी पर स्थित हैं, जिसके कारण यह योग बन रहा है. इस स्थिति का विभिन्न राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ रहा है.

Makar Sankranti 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और गुरु को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. मकर संक्रांति के अवसर पर, ये दोनों ग्रह अर्द्ध केंद्र योग का निर्माण करेंगे. गुरु और मंगल के इस अर्द्ध केंद्र योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, किंतु कुछ विशेष राशियों को इससे हर क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा. आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए 14 जनवरी से सकारात्मक समय की शुरुआत होगी. आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा और आप शीघ्र ही इसके परिणाम देख सकेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है. आप कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदार बनेंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति का अवसर मिल सकता है. वेतन में वृद्धि की भी संभावना है.

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें कब से लगेगा सूतक काल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए अर्द्ध केंद्र योग शुभ फल प्रदान करेगा. विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है. परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है. प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे. धन का व्यय सोच-समझकर करना लाभकारी रहेगा. अत्यधिक दबाव में आकर कोई कार्य न करें. मानसिक तनाव के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपका मन एक साथ कई कार्यों को करने की इच्छा रखता है. व्यापार में लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.

कुंभ राशि

गुरु और मंगल द्वारा निर्मित अर्द्ध केंद्र योग से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य शीघ्रता से संपन्न होंगे. मकर संक्रांति के बाद आपको विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर भी मिलेंगे. मन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा. कार्य संबंधी वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. निवेश एक लाभकारी विकल्प हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >