Mahalaya Amavasya 2025: कब है महालया, धार्मिक दृष्टि से क्यों है यह दिन खास

Mahalaya Amavasya 2025: महालया अमावस्या को पितृपक्ष की समाप्ति और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन आखिरी बार पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष महालया अमावस्या कब शुरू होगी.

Mahalaya Amavasya 2025: महालया अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन पितृ पक्ष समाप्त होता है और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस साल महालया अमावस्या 21 सितंबर 2025 को पड़ रही है. पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिन बेहद खास है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर अपने परिवार के साथ आगमन करती हैं.

महालया अमावस्या की तिथि और मुहूर्त


महालया अमावस्या की तिथि 21 सितंबर 2025 को सुबह 12:16 बजे शुरू होकर 22 सितंबर 2025 को सुबह 1:23 बजे तक रहेगी.

  • कुतुप मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
  • रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12:38 से दोपहर 1:27 बजे तक
  • अपराह्न काल: दोपहर 1:27 से दोपहर 3:53 बजे तक

महालया अमावस्या के दिन क्या करें

  • इस दिन पूजा के दौरान देवी महालक्ष्मी और दुर्गा की स्तुति का पाठ करना लाभदायक होता है.
  • मान्यता है कि इन दिनों तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिलता है.
  • माना जाता है कि इस दिन गरीबों को भोजन कराने और दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
  • इस दिन रात में दीपदान करना शुभ माना जाता है.

महालया अमावस्या पर ऐसे करें पितरों को विदा

  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए नदी, तालाब या जलाशय के किनारे जाकर तिल और जौ वाला जल दक्षिण दिशा में चढ़ाएं.
  • ब्राह्मणों को भोजन कराना और जरूरतमंदों को दान देना भी बहुत शुभ माना जाता है.
  • पूर्वजों के लिए भोजन तैयार करने के लिए केले के पत्ते पर पंचभोग रखें, जिसमें गाय, देवी-देवता, कौए, कुत्ते और चींटियों के लिए भी थोड़ा अर्पित करें.
  • रात में नदी या तालाब किनारे दीपक जलाएं, साथ ही घर में पानी वाली जगह या पीपल के पास भी तेल का दीपक रखें.
  • इस दिन पितरों से हुई भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें और उनका आशीर्वाद लेने की प्रार्थना करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >