Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत के दिन माता को अर्पित करें ये खास भोग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत इस साल 14 सितंबर को किया जाएगा. इस दिन गज पर सवार मां लक्ष्मी की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. व्रत के दिन मां लक्ष्मी को खीर, मालपुए, फल और सूखे मेवे समेत अन्य चीज़ों का भोग लगाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल अष्टमी तिथि को शुरू होता है, जो कि आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक चलता है. यह व्रत गणेश चतुर्थी के चार दिन बाद शुरू होता है. यह सोलह दिनों तक मनाया जाता है. साल 2025 में यह व्रत 14 सितंबर, रविवार के दिन समाप्त होगा. इस दिन गज पर सवार मां लक्ष्मी की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही विशेष भोग अर्पित किया जाता है. चलिए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत के दौरान मां लक्ष्मी को किन चीज़ों का भोग लगाना चाहिए.

महालक्ष्मी व्रत भोग-प्रसाद

  • खीर या पायसम: महालक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी को खीर या पायसम का भोग चढ़ाना चाहिए. कहा जाता है कि दूध, चावल और चीनी या गुड़ से बनी खीर माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है.
  • मालपुए: व्रत के दिन मां लक्ष्मी को आटे और गुड़ से बने पुए चढ़ाने चाहिए. इन्हें देश के कई हिस्सों में पूजा का एक प्रमुख हिस्सा माना जाता है.
  • फल और सूखे मेवे: माता लक्ष्मी को मौसमी फल और मेवे अर्पित करना चाहिए. इसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  • नारियल और मिठाई: भक्तों को इस दिन नारियल और अन्य मिठाइयाँ भी चढ़ानी चाहिए. नारियल और मिठाई पूजा में विशेष महत्व रखती हैं.
  • पंचामृत: दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत तैयार कर मां लक्ष्मी को अर्पित करें. यह पूजा का अभिन्न हिस्सा है.

महालक्ष्मी व्रत शुभ मुहूर्त

  • सुबह 09:19 बजे से 10:51 बजे तक पूजा के लिए शुभ रहेगा.
  • दोपहर में 11:58 बजे से 12:46 बजे तक का समय और दोपहर 01:53 बजे से 03:25 बजे तक का समय पूजा के लिए शुभ है. 
  • शाम 06:27 बजे से 07:56 बजे तक भी पूजा के लिए शुभ समय माना गया है.

यह भी पढ़े: Jitiya Vrat 2025: क्यों खास है जितिया व्रत में तरोई के पत्तों का उपयोग? जानें धार्मिक महत्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >