पुरुषों की इन 7 आदतों से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी

Lakshmi kripa tips: शास्त्रों के अनुसार पुरुषों की कुछ गलत आदतें मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं। जैसे जूठी थाली में हाथ धोना, नशा करना या पत्नी का अपमान करना आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है।

Lakshmi kripa tips: सनातन परंपरा और शास्त्रों में जीवन को सही तरीके से जीने के लिए कई नियम और आदतों के बारे में बताया गया है. मान्यता है कि इंसान की कुछ अच्छी आदतें उसे सुख, समृद्धि और सम्मान दिलाती हैं, वहीं कुछ गलत आदतें जीवन में परेशानी और आर्थिक तंगी भी ला सकती हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और वैभव की देवी माना जाता है. कहा जाता है कि जहां साफ-सफाई, सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. वहीं कुछ आदतें ऐसी भी मानी गई हैं, जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में धन टिक नहीं पाता.

आइए जानते हैं पुरुषों की उन 7 गलतियों के बारे में, जिनसे जीवन में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं.

भोजन के बाद उसी थाली में हाथ धोना

शास्त्रों के अनुसार भोजन के बाद उसी थाली में हाथ धोना अच्छी आदत नहीं मानी जाती. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में दरिद्रता आने की संभावना बढ़ती है. इसलिए भोजन करने के बाद हमेशा अलग जगह पर हाथ धोना बेहतर माना जाता है.

बाजार से खाली हाथ घर लौटना

पुरानी मान्यता के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति बाजार से घर लौटे, तो उसे पूरी तरह खाली हाथ नहीं आना चाहिए. अगर कोई जरूरी चीज न भी हो, तो थोड़ी सी सब्जी, फल या घर के काम की छोटी चीज लेकर आना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है.

हमेशा नशे की अवस्था में रहना

नशे की आदत को शास्त्रों में बहुत बुरा माना गया है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति हमेशा नशे में रहता है, वह अपने कर्तव्यों को सही तरीके से नहीं निभा पाता. इससे परिवार और आर्थिक स्थिति दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है.

रात में पैसे या नोट गिनना

कई मान्यताओं में कहा गया है कि रात के समय बार-बार पैसे या नोट गिनना अच्छा नहीं माना जाता. इसे आर्थिक अस्थिरता का संकेत माना जाता है. इसलिए कोशिश करें कि पैसों का हिसाब-किताब दिन में ही कर लें.

जूठे हाथों से सिर पोंछना

कुछ लोग खाना खाने के बाद जूठे हाथों से ही सिर या बाल पोंछ लेते हैं. धार्मिक दृष्टि से इसे भी गलत आदत माना गया है. कहा जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि कम हो सकती है.

गंदे और मैले कपड़े पहनना

ज्योतिषाचार्यों डॉ एन के बेरा के अनुसार मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत प्रिय मानी जाती है. जो व्यक्ति हमेशा गंदे या मैले कपड़े पहनता है और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखता, उसके जीवन में भी नकारात्मकता बढ़ सकती है. इसलिए हमेशा साफ और सुथरे कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है.

पत्नी का अपमान करना

शास्त्रों के अनुसार पत्नी का अपमान करना सबसे बड़ा दोष माना गया है. कहा जाता है कि जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं होता, वहां मां लक्ष्मी भी ज्यादा समय तक नहीं ठहरतीं. इसलिए परिवार में आपसी सम्मान और प्रेम बनाए रखना बेहद जरूरी है.

धर्म कर्म से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जीवन में रखें इन बातों का ध्यान

इन बातों को धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के आधार पर बताया गया है. इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छी आदतें अपनाने और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है. अगर व्यक्ति स्वच्छता, सम्मान और अच्छे व्यवहार को अपनाता है, तो जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >