Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की पूजा के बाद इस्तेमाल किए गए करवा और छलनी का क्या करें?

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवा और छलनी का खास महत्व होता है. इन दोनों चीज़ों के बिना माता करवा की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती. पूजा में इनका इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है. लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि पूजा संपन्न होने के बाद इन दोनों चीज़ों का क्या करें, क्या इन्हें फेंक देना चाहिए या संभालकर रखना चाहिए? चलिए जानते हैं विस्तार से.

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. विवाहित महिलाएं इस पर्व को अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए करती हैं. इस दिन माता करवा की पूजा की जाती है. महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं. इस पूजा में मिट्टी के करवा और छलनी का विशेष महत्व होता है. इन दोनों चीज़ों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में पूजा के बाद इस्तेमाल की गई छलनी और करवा का क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से.

करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करना चाहिए?

  • पूजा के बाद करवा को किसी पवित्र पेड़ के नीचे रखना चाहिए. आप चाहें तो करवा को नीम, पीपल, आम या बरगद के पेड़ के नीचे रख सकती हैं. हिंदू धर्म में इन पेड़ों को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है.
  • आप चाहें तो करवा को नदी में प्रवाहित भी कर सकती हैं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.
  • अगर आप चाहें तो पूजा में इस्तेमाल किए गए करवा को अगले साल दोबारा उपयोग के लिए संभालकर रख सकती हैं. इसके लिए करवा को घर के किसी स्वच्छ और पवित्र स्थान पर सालभर के लिए रखें.

करवा चौथ पर इस्तेमाल की गई छलनी का क्या करें?

मान्यता के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल की गई छलनी को संभालकर रखना चाहिए. यदि आप चाहें तो इसे अगली बार की पूजा में दोबारा उपयोग कर सकती हैं. इसे कहीं भी इधर-उधर न फेंकें.

करवा चौथ की पूजा के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

पूजा में इस्तेमाल किए गए करवा को खंडित न करें.

करवा या छलनी को किसी अपवित्र स्थान पर न फेंकें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चंद्रमा को कैसे दें अर्घ्य, जानें सही विधि और मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >