पापों से मुक्ति दिलाने वाली कामदा एकादशी आज, ऐसे करें व्रत

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी 2026 आज मनाई जा रही है. जानें व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण समय और इस पावन दिन का धार्मिक महत्व विस्तार से.

Kamada Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है. यह नवरात्रि और राम नवमी के बाद आने वाला पहला महत्वपूर्ण व्रत होता है. वर्ष 2026 में एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च को सुबह 08:45 बजे हो चुकी है और इसका समापन 29 मार्च को सुबह 07:46 बजे होगा. उदयातिथि के आधार पर यह व्रत 29 मार्च 2026, रविवार को रखा जा रहा है. व्रत का पारण 30 मार्च को प्रातः 06:31 बजे से 07:09 बजे के बीच करना शुभ रहेगा. इस समय व्रत खोलने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है.

कामदा एकादशी पूजा विधि: ऐसे करें भगवान विष्णु की आराधना

कामदा एकादशी के दिन साधक को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें. घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.

पूजन में चंदन, पुष्प, धूप, दीप, फल, मिष्ठान और पंचामृत अर्पित करें. इसके बाद एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और अंत में भगवान विष्णु की आरती जरूर करें. दिनभर संयम और श्रद्धा के साथ व्रत रखें तथा अगले दिन निर्धारित समय पर पारण करें.

ये भी पढ़ें: कामदा एकादशी व्रत के दिन करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

कामदा एकादशी का धार्मिक महत्व: क्यों खास है यह व्रत

धार्मिक ग्रंथों, विशेषकर पद्म पुराण में कामदा एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति अपने पिछले जन्मों और वर्तमान जीवन के पापों से मुक्त हो सकता है.

कामदा एकादशी व्रत न केवल आध्यात्मिक शुद्धि प्रदान करता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है. जो भक्त श्रद्धा और नियमपूर्वक इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >