जया किशोरी ने बताया, रसखान जी को कैसे दर्शन दिये थे भगवान श्रीकृष्ण

jaya kishori. जया किशोरी का भजन इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. जब जया किशोरी भजन सुना रही है, इस दौरान सभी भक्त इस भजन पर झूम रहे है. भक्त जया किशोरी के साथ सूर में सूर मिलाकर साथ दे रहे हैं. इस भजन पर सभी भक्तों ने जमकर नृत्य किया. जया किशोरी ने बताया कि जो भी जीव भगवान श्रीकृष्ण को भक्ति के साथ पुकारता है, भगवान वहा जरूर जाते हैं.

जया किशोरी का भजन इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. जब जया किशोरी भजन सुना रही है, इस दौरान सभी भक्त इस भजन पर झूम रहे है. भक्त जया किशोरी के साथ सूर में सूर मिलाकर साथ दे रहे हैं. इस भजन पर सभी भक्तों ने जमकर नृत्य किया. जया किशोरी ने बताया कि जो भी जीव भगवान श्रीकृष्ण को भक्ति के साथ पुकारता है, भगवान वहा जरूर जाते हैं. इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि तुलसी की माला कोहिनूर हिरे से भी अधिक बढ़कर है. जीवन के अंतिम समय में यदि तुलसी दल मुख में हो उस जीव को नर्क से मुक्ति मिलती है. इसके बाद जया किशोरी ने रसखान की कथा का वर्णन किया.

इस दौरान उन्होंने ने कहा कि रसखान जी की आदत थी कि वह काम से पहले एक पान के दुकान पर जाते थे. पान की दुकान पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का एक फोटो लगा था. एक दिन की बात है कि रसखान जी उस पान की दुकान पर एक बालक की फोटो देखते हैं. उस फोटो में भगवान नंगे पैर थे. नंगे पैर भगवान की फोटो देखकर रसखान जी ने दुकानदार को कहने लगे कि इस बालक को जुतिया पहना दो, नहीं तो बच्चे के पैरों में कांटे चुभ जाएंगे. दुकानदार रसखान जी को ही जुतिया पहनाने की बात कहता है. इसके बाद रसखान जी दुकानदार से पूछते हैं कि यह बालक कहां मिलेगा, इस पर दुकानदार कहता है कि आप वृंदा वन चले जाइए, वहीं, पर यह बालक मिल जाएगा. इसके बाद इस बालक को खोजते-खोजते रसखान जी वृंदावन पहुंच जाते है.

पूछ रहे है रसखान, कहां मिलेंगे श्याम…

रसखान जी वृंदा वन पहुंच कर बार-बार पूछ रहे है, कि यह बालक कहा मिलेगा. इसके बाद वृंदा वन के लोग उनसे पूछते है कि आप जिस बालक को खोज रहे है वह दिखता कैसा है. तब रसखान जी बताते है कि वह सांवले रंग का छोटा बालक है, जिसके बाल घुंघराले है, माथे पर मोर मुकुट लगा हुआ है. आंखों में काजल लगा हुआ है. उसकी मुस्कान बहुत प्यारी है. इतना सुनने के बाद वृदा वन के लोग उन्हें श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर के पास पहुंचा देते है और उनसे कहते है कि यहीं उस बालक का घर है. इसके बाद रसखान जी वहीं बैठकर उस बालक के आने का इंतजार करने लगते है. इसके बाद श्रीकृष्ण भगवान रसखान को उसी बाल रूप में दर्शन देते है. जिसकी कल्पना रसखान जी ने की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >