Jagannath Rath Yatra 2025 Date: जानिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कब होगी शुरू

Jagannath Rath Yatra 2025 Date: हर साल आषाढ़ मास में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2025 में भी भव्य रूप से आयोजित की जाएगी. यह यात्रा उड़ीसा के पुरी शहर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक होती है. जानिए इस बार रथ यात्रा कब से शुरू होगी और इसका धार्मिक महत्व.

Jagannath Rath Yatra 2025: हर वर्ष भारत में आयोजित होने वाली पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा का लाखों श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है. यह यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का एक अद्भुत उत्सव है. उड़ीसा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के रथों को खींचने के लिए देश-विदेश से भक्त उमड़ पड़ते हैं.

रथ यात्रा 2025 कब है?

वेदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 जून 2025 को दोपहर 1:25 बजे शुरू होकर 27 जून को सुबह 11:19 बजे तक रहेगी. इसी आधार पर इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 27 जून 2025, शुक्रवार को होगी.

रथ यात्रा की विशेषता

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथों पर सवार होकर पुरी के मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं. यह वर्ष का एकमात्र अवसर होता है जब भगवान स्वयं मंदिर से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देते हैं.

मौसी मां मंदिर और उसका महत्व

यात्रा के दौरान रथ मौसी मां मंदिर (अर्धासिनी मंदिर) के पास विश्राम करता है. यह मंदिर बलागांडी क्षेत्र में स्थित है. धार्मिक मान्यता है कि देवी अर्धासिनी भगवान जगन्नाथ की मौसी हैं और हर वर्ष भगवान उनके घर अवश्य जाते हैं. यह मंदिर प्राचीन काल में केशरी वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था. यहां देवी अर्धासिनी और भगवान कपालमोचन शिव पुरी की रक्षा करते हैं. रोजाना सुबह और शाम देवी को स्नान कराया जाता है और मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं.

रथ खींचने का पुण्य

ऐसा विश्वास है कि रथ यात्रा के दौरान यदि कोई श्रद्धालु स्वयं रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करता है या केवल दर्शन भी करता है, तो उसे जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. यही कारण है कि हर साल करोड़ों भक्त इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए पुरी पहुंचते हैं.

तो अगर आप भी इस बार इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो 27 जून 2025 की तारीख याद रखें और रथ यात्रा के इस अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव में सम्मिलित होकर भगवान जगन्नाथ की कृपा पाएं.

ज्योतिष, जन्मकुंडली, व्रत-त्योहार या वास्तु से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
 8080426594 | 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >