हजारीबाग में 1918 से शुरू रामनवमी जुलूस की ऐतिहासिक परंपरा

Hazaribagh Ram Navami Julus: हजारीबाग में रामनवमी जुलूस की शुरुआत 1918 में गुरु सहाय ठाकुर ने की थी. पांच मित्रों के साथ निकला पहला महावीरी झंडा जुलूस आज झारखंड की बड़ी धार्मिक परंपरा बन चुका है.

गुरु सहाय ठाकुर ने निकाला था पहला जुलूस

Hazaribagh Ram Navami Julus:  हजारीबाग में रामनवमी जुलूस का इतिहास वर्ष 1918 से जुड़ा हुआ है. उस समय जेपीएम मार्ग निवासी गुरु सहाय ठाकुर ने अपने पांच मित्रों के साथ मिलकर भगवान राम के जन्मदिन चैत्र नवमी के अवसर पर पहला महावीरी जुलूस निकाला था.

गुरु सहाय ठाकुर ने हाथ में महावीरी झंडा लेकर बाजे-गाजे के साथ नगर के विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा की और इस जुलूस का समापन किया. उस समय यह एक छोटा धार्मिक आयोजन था, लेकिन धीरे-धीरे यह परंपरा बढ़ती गई और आगे चलकर भव्य रामनवमी जुलूस का रूप ले लिया.

धीरे-धीरे बढ़ती गई परंपरा

समय के साथ इस जुलूस में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ती गई. शुरुआत में जहां कुछ लोग ही शामिल होते थे, वहीं बाद में सैकड़ों महावीरी झंडे इस जुलूस का हिस्सा बनने लगे.

बाद के वर्षों में राधा कृष्ण मंदिर का महावीरी झंडा भी इस जुलूस में शामिल किया गया. इससे जुलूस की भव्यता और लोकप्रियता दोनों बढ़ती गईं. धीरे-धीरे यह आयोजन पूरे शहर की धार्मिक पहचान बन गया.

समाज में जागरूकता लाना था उद्देश्य

गुरु सहाय ठाकुर का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं था, बल्कि वे समाज में एकता और जागरूकता लाना चाहते थे.

ब्रिटिश शासन काल के दौरान ईसाई धर्म प्रचार के कारण कई हिंदू परिवारों के धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आ रही थीं. ऐसे समय में गुरु सहाय ठाकुर ने महावीरी झंडा जुलूस के माध्यम से भगवान राम की भक्ति का संदेश फैलाने और हिंदू समाज को संगठित करने का प्रयास किया. उन्होंने लोगों से घर-घर में रामचरितमानस रखने और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने की भी अपील की थी.

ये भी पढ़ें: रांची में रामनवमी झांकी और अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता की ऐतिहासिक परंपरा जानिए

मंगला जुलूस की शुरुआत

रामनवमी जुलूस की बढ़ती लोकप्रियता के बाद लगभग 37 साल बाद मंगला जुलूस की परंपरा शुरू हुई. इसका मुख्य उद्देश्य रामनवमी के भव्य जुलूस की तैयारी करना था.

रामनवमी से पहले हर मंगलवार को निकलने वाले इन जुलूसों में अखाड़े शस्त्र संचालन का अभ्यास करते हैं और विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं. यह परंपरा आज भी हजारीबाग के साथ-साथ झारखंड के कई शहरों में उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >