Happy Eid-ul-Adha 2020: कुर्बानी का खास महत्व रखता है बकरीद का पर्व, कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कहें बकरीद मुबारक

Happy Eid-ul-Adha 2020, Eid Mubarak Wishes, Eid-ul-Adha 2020, Bakrid 2020:बकरा ईद (Bakra Eid), बकरीद (Bakreed), ईद-उल-अजहा (Eid Al Adha) या फिर ईद-उल जुहा (Eid Ul Adha) इस साल देशभर में आज 1 अगस्त को मनाई जा रही है. इस्लामिंक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है. हालांकि, साउदी अरब में बकरीद 31 जुलाई को मनाई गई. यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है. बकरीद पर कुर्बानी देने की प्रथा है. यह इस्लाम मजहब के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण त्योहारों में रौनक कम देखने को मिल रही है.सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने को जोर दिया जा रहा है. पर आप अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों बकरा ईद के त्योहार के मौके पर सोशल मीडिया और फोन के जरिए बधाई दे सकते है. हम आपके लिए ला रहे हैं बकरीद के मैसेज, तस्वीरों, Bakra Eid wishes and Quotes और शायरी जिनके जरिए आप अपनों तक बकरा ईद/ ईद-उल-अजहा का मुबारक का पैगाम (Happy Eid-al-Adha) भेज सकते हैं

Live Updates
10:36 PM. 30 Jul 20 10:36 PM. 30 Jul

चुपके से चांद की रौशनी छू जाए आपको . . .

चुपके से चांद की रौशनी छू जाए आपको

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से

हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको

आप सभी को ईद-उल-अजहा मुबारक

10:36 PM. 30 Jul 20 10:36 PM. 30 Jul

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए. . .

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,

आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।।

Happy Eid Ul Adha 2020

10:36 PM. 30 Jul 20 10:36 PM. 30 Jul

कोई इतना चाहे हमें तो बताना . . .

कोई इतना चाहे हमें तो बताना,

कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना।

ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा,

कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना।

ईद-उल-अजहा मुबारक

9:03 PM. 30 Jul 20 9:03 PM. 30 Jul

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए . . .

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,

आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए

ईद-उल-अजहा मुबारक

7:30 PM. 30 Jul 20 7:30 PM. 30 Jul

खुदा आपको अता करें . . .

खुदा आपको अता करें

सेहत, रहमत, नेमत, इज्जत, दौलत

शोहरत, सलामति और खुशियां बेहिसाब

बकरीद 2020 की मुबारकबाद

7:30 PM. 30 Jul 20 7:30 PM. 30 Jul

हवा को खुशबू मुबारक . . .

हवा को खुशबू मुबारक

फिज़ा को मौसम मुबारक

दिलों को प्‍यार मुबारक

आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक

Happy Bakrid 2020

7:30 PM. 30 Jul 20 7:30 PM. 30 Jul

फर्ज-ए-कुर्बानी की खास है परंपरा

बकरीद का दिन फर्ज-ए-कुर्बानी का दिन होता है. इस्लाम में मुस्लिमों और गरीबों का खास ध्यान रखने की परंपरा है. इस वजह से बकरीद पर गरीबों का विशेष ध्यान रखा जाता है. इस दिन कुर्बानी के बाद गोश्त के तीन हिस्से किए जाते हैं. इन तीन हिस्सों में खुद के लिए एक हिस्सा रखा जाता है, एक हिस्सा पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बांटा जाता है और एक हिस्सा गरीब और जरूरतमंदों को बांट दिया जाता है.

7:30 PM. 30 Jul 20 7:30 PM. 30 Jul

ऐसे शुरू हुई कुर्बानी

अल्लाह का हुकुम मानते हुए हजरत इब्राहिम जैसे ही अपने बेटे की गर्दन पर वार करने गए, अल्लाह ने उसे बचाकर एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी. तभी से इस्लाम धर्म में बकरीद मनाने का प्रचलन शुरू हो गया.

7:02 PM. 30 Jul 20 7:02 PM. 30 Jul

क्यों मनाई जाती है बकरीद

इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान में बकरीद का स्पष्ट वर्णन मिलता है. ऐसा बताया जाता है कि अल्लाह ने एक दिन हजरत इब्राहिम से सपने में उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी. हजरत इब्राहिम अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे, लिहाजा उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया.

मुख्य बातें

Happy Eid-ul-Adha 2020, Eid Mubarak Wishes, Eid-ul-Adha 2020, Bakrid 2020:बकरा ईद (Bakra Eid), बकरीद (Bakreed), ईद-उल-अजहा (Eid Al Adha) या फिर ईद-उल जुहा (Eid Ul Adha) इस साल देशभर में आज 1 अगस्त को मनाई जा रही है. इस्लामिंक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है. हालांकि, साउदी अरब में बकरीद 31 जुलाई को मनाई गई. यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है. बकरीद पर कुर्बानी देने की प्रथा है. यह इस्लाम मजहब के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण त्योहारों में रौनक कम देखने को मिल रही है.सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने को जोर दिया जा रहा है. पर आप अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों बकरा ईद के त्योहार के मौके पर सोशल मीडिया और फोन के जरिए बधाई दे सकते है. हम आपके लिए ला रहे हैं बकरीद के मैसेज, तस्वीरों, Bakra Eid wishes and Quotes और शायरी जिनके जरिए आप अपनों तक बकरा ईद/ ईद-उल-अजहा का मुबारक का पैगाम (Happy Eid-al-Adha) भेज सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >