ज्येष्ठ मास का आखिरी प्रदोष व्रत कल, अभी नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Pradosh Vrat 2026: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी. गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे ‘गुरु प्रदोष व्रत’ कहा जाएगा. यदि आप भी कल यह व्रत रखने जा रहे हैं, तो पूजा की तैयारियों में कोई कमी न रहे, इसके लिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट अभी नोट कर लें.

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत और पर्व है. यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु प्रदोष व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं तथा ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होती है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है. मान्यता है कि इस समय भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं.

पूजा की संपूर्ण सामग्री

  • शुद्ध गंगाजल
  • कच्चा गाय का दूध
  • दही
  • शुद्ध देसी घी
  • शहद
  • शक्कर
  • बेलपत्र
  • धतूरा
  • शमी के पत्ते
  • सफेद आंकड़े के फूल
  • सफेद चंदन
  • अक्षत
  • दीपक
  • रुई की बत्ती
  • घी या तिल का तेल
  • धूपबत्ती
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • मिठाई
  • फल
  • मौली
  • माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 28 मई को सुबह 07:56 बजे से शुरू होकर अगले दिन 29 मई को सुबह 09:50 बजे तक रहेगी. चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय की जाती है, इसलिए व्रत 28 मई को ही रखा जाएगा. इस दिन पूजा के लिए सबसे उत्तम समय शाम 07:12 बजे से रात 09:15 बजे तक रहेगा.

पूजा की विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. सुबह शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करें.

शाम को पूजा मुहूर्त शुरू होने से पहले दोबारा स्नान करें. इसके बाद मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग पर पहले जल, फिर पंचामृत और उसके बाद पुनः गंगाजल अर्पित करें. फिर चंदन का तिलक लगाकर बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित करें.

इसके बाद धूप, अगरबत्ती और दीपक जलाएं. फिर भोलेनाथ को फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. पूजा के दौरान प्रदोष व्रत कथा पढ़ें या सुनें और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें. अंत में कपूर जलाकर भगवान शिव की आरती करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >