गुड़ी पड़वा 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुर्हूत और पूजा विधि

Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है. इस दिन घरों में गुड़ी स्थापित करके भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. साथ ही, पूरन पोली, श्रीखंड और अन्य विशेष व्यंजनों का सेवन भी किया जाता है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में यह पर्व कब मनाया जाएगा.

Gudi Padwa 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ‘गुड़ी पड़वा’ के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण क्षेत्र में नव वर्ष के स्वागत के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. वर्ष 2026 में यह पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा.

गुड़ी पड़वा 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

  • प्रतिपदा तिथि आरंभ: 19 मार्च, सुबह 6:52 बजे से
  • प्रतिपदा तिथि का समाप्ति: 20 मार्च, सुबह 4:52 बजे तक
  • गुड़ी स्थापना: 19 मार्च को की जाएगी
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 – 5:39 बजे
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 – 3:18 बजे (शुभ कार्यों के लिए)
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:29 – 6:53 बजे (विशेष शुभ कार्यों के लिए)
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:05 – 12:52 बजे

पूजा विधि और गुड़ी स्थापना

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाया जाता है और सुंदर रंगोली बनाई जाती है. गुड़ी पड़वा का मुख्य आकर्षण ‘गुड़ी’ यानी पताका फहराना है. इसके लिए एक ऊँचे बांस पर सुंदर रेशमी वस्त्र बांधा जाता है. इस पर नीम की टहनियां, आम के पत्ते, फूलों की माला और शक्कर के खिलौनों की गाठी सजाई जाती है. सबसे ऊपर चांदी या तांबे का लोटा (कलश) उल्टा रखा जाता है. इसे घर के प्रवेश द्वार या खिड़की पर बाहर की ओर लगाया जाता है.

नीम और गुड़ का सेवन

इस त्योहार पर नीम का सेवन अनिवार्य माना जाता है. नीम की कड़वी पत्तियों को गुड़ और अजवाइन के साथ मिलाकर प्रसाद के रूप में दिया जाता है. यह इस बात का प्रतीक है कि जीवन में सुख (गुड़) और दुख (नीम) दोनों होता है. साथ ही, आयुर्वेद के अनुसार वसंत ऋतु में नीम का सेवन रक्त को शुद्ध करता है और त्वचा रोगों से बचाता है. इस दिन भोजन में पूरण पोली और श्रीखंड जैसे पारंपरिक व्यंजन भी घर-घर में बनाए जाते हैं.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >