मृतक की चीजें घर में रखें या दान करें? जानें गरुड पुराण के सही नियम

Garud Puran: मृतक की वस्तुओं को संभालना या दान करना? जानें हिंदू मान्यताओं के अनुसार किन चीजों को रखना चाहिए और किन्हें तुरंत दान या त्याग देना शुभ माना जाता है.

Garud Puran: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है. मान्यता है कि मृतक की वस्तुओं का सही तरीके से प्रबंधन करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार भी नकारात्मक प्रभावों से बचा रहता है.

गहने पहनने से क्यों बचना चाहिए?

मृत व्यक्ति के गहने पहनना उचित नहीं माना जाता. ऐसा कहा जाता है कि गहनों से भावनात्मक जुड़ाव होता है, जिससे आत्मा का मोह बढ़ सकता है. हालांकि, इन्हें संभालकर सुरक्षित रखा जा सकता है, लेकिन पहनने से बचना ही बेहतर माना गया है.

कपड़ों का उपयोग क्यों है वर्जित?

मृतक के वस्त्र पहनना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है. कपड़ों से व्यक्ति का गहरा संबंध होता है और उनमें उसकी ऊर्जा या स्मृतियां जुड़ी मानी जाती हैं. ऐसी मान्यता है कि इन्हें पहनने से पितृ दोष उत्पन्न हो सकता है, इसलिए इन्हें दान करना अधिक उचित माना जाता है.

व्यक्तिगत उपयोग की चीजें न करें इस्तेमाल

घड़ी, कंघी, रेज़र, या ग्रूमिंग किट जैसी व्यक्तिगत वस्तुएं बिल्कुल उपयोग नहीं करनी चाहिए. ये चीजें व्यक्ति के बहुत निजी उपयोग की होती हैं, इसलिए इन्हें या तो दान कर देना चाहिए या फिर नष्ट कर देना चाहिए.

बिस्तर और दैनिक वस्तुओं का क्या करें?

मृतक के बिस्तर, चादर या अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं को भी अपने पास रखने के बजाय दान करना बेहतर माना जाता है. इससे एक तरह से पुण्य भी प्राप्त होता है और मृतक की आत्मा की शांति के लिए भी यह अच्छा माना जाता है.

कुंडली का सही प्रबंधन

मृत व्यक्ति की कुंडली को घर में नहीं रखना चाहिए. इसे किसी मंदिर में रख देना या फिर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना अधिक उचित माना जाता है.

गरुड़ पुराण की मान्यता

गरुड़ पुराण के अनुसार, मृतक की वस्तुओं का सही तरीके से प्रबंधन करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को दोषों से मुक्ति मिलती है. इन नियमों का पालन करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का एक तरीका भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >