32.1 C
Ranchi
Thursday, March 28, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Falgun Month 2021: आज से फाल्गुन माह शुरू, महाशिवरात्रि, होली के आगमन का है प्रतिक, इस दौरान भूल कर भी न करें ये काम, ऐसे करें इनकी पूजा-पाठ

Falgun Month 2021, Maas, Mahina, Importance, Do And Dont, Mahashivratri 2021, Holi 2021: आज से फाल्गुन माह 2021 की शुरुआत हो रही है जो 28 मार्च तक रहेगी. इस माह में कई मुख्य त्योहार मनाए जाते हैं जैसे होली (Holi 2021 Date), महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021 Date), फुलेरा दूज, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुन अमावस्या, आमलकी एकादशी व अन्य. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन साल का अंतिम महीना होता है. ये खुशियों और उल्लास का प्रतीक माना जाता है. इस महीने से गर्मी के मौसम का आगमन हो जाता है. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस दौरान, भगवान शिव, श्री कृष्ण, विष्णु व चंद्र देव की भी पूजा करने का विशेष महत्व होता है....

Falgun Month 2021, Maas, Mahina, Importance, Do And Dont, Mahashivratri 2021, Holi 2021: आज से फाल्गुन माह 2021 की शुरुआत हो रही है जो 28 मार्च तक रहेगी. इस माह में कई मुख्य त्योहार मनाए जाते हैं जैसे होली (Holi 2021 Date), महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021 Date), फुलेरा दूज, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुन अमावस्या, आमलकी एकादशी व अन्य. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन साल का अंतिम महीना होता है. ये खुशियों और उल्लास का प्रतीक माना जाता है. इस महीने से गर्मी के मौसम का आगमन हो जाता है. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस दौरान, भगवान शिव, श्री कृष्ण, विष्णु व चंद्र देव की भी पूजा करने का विशेष महत्व होता है….

आइए जानते हैं किस दिन किस भगवान की पूजा करनी चाहिए

  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का दिन होता है.

  • पूरे फाल्गुन महीने में श्री कृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है.

  • आपको बता दें कि फाल्गुन माह में एक और पर्व मनाया जाता है जिसे फुलेरा दूज कहा जाता है. इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण कई शादियां होती है.

  • फाल्गुन माह में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है. उनके युवावस्था के रूप के तौर पर भी मथुरा में होली मनाई जाती है.

Also Read: Weekly Rashifal (28 Feb To 06 March 2021): मेष से मीन तक के लिए करियर, बिजनेस, सेहत और Love Life के लिहाज से कैसा होगा ये सप्ताह
फाल्गुन माह में कैसे करें पूजा

  • इस दौरान भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए फल एवं फूलों को अर्पित करें.

  • वहीं, महाशिवरात्रि में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेल के पत्ते जरूर चढ़ाएं

  • जबकि फाल्गुन मास के पूर्णिमा के दिन देवी देवताओं को अबीर और गुलाल जरूर अर्पित करें.

  • इस दौरान माता पार्वती एवं देवी लक्ष्मी की उपासना करना भी बेहद शुभ माना गया है. उन्हें लाल रंग की चीजें अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं

Also Read: Rashi Parivartan March 2021: सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मार्च में, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि को होगा जबरदस्त लाभ
फाल्गुन माह में इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • इस माह में सामान्य जल से स्नान करें

  • भगवान श्री कृष्ण और शिव जी की आराधना नियमित रूप से करें

  • पूजा के दौरान फूलों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.

  • मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें

  • आसपास साफ-सफाई व व्यवहार में सौम्यता व शालीनता बरतनी चाहिए.

Also Read: March 2021 Vrat And Festival: मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली समेत पड़ रहे कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी सूची, जानें तिथि व महत्व

Posted By: Sumit Kumar Verma

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें