Ekadashi Vrat In September 2025: सितंबर माह में मनाई जाएगी ये दो एकादशी, जानें महत्व

Ekadashi Vrat In September 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर 2025 में दो प्रमुख एकादशी व्रत पड़ रहे हैं – पार्श्व एकादशी और इंदिरा एकादशी, दोनों व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। जानें इन व्रतों की तिथि, पूजा विधि और महत्व.

Ekadashi Vrat In September 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. यह दिन आत्मा को शुद्ध करने और मोक्ष की राह पर बढ़ने का अवसर प्रदान करता है. एकादशी तिथि हर चंद्र मास में दो बार आती है—शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है.

एकादशी व्रत के नियम

पंचांग के अनुसार, व्रती अपनी क्षमता और सुविधा के आधार पर व्रत का संकल्प ले सकते हैं. कोई सिर्फ जल का सेवन करता है, कोई फलाहार करता है और कुछ सामान्य भोजन लेकर व्रत रखते हैं. व्रत शुरू करने से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि कौन-सा नियम अपनाना है.

सितंबर 2025 की प्रमुख एकादशियां

पार्श्व एकादशी – 3 सितंबर 2025

  • माह: भाद्रपद शुक्ल पक्ष
  • तिथि आरंभ: 3 सितंबर सुबह 03:53 बजे
  • तिथि समाप्त: 4 सितंबर सुबह 04:21 बजे
  • पारणा समय: 4 सितंबर दोपहर 01:36 बजे से 04:07 बजे तक
  • हरी वसरा समाप्ति: सुबह 10:18 बजे

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. व्रत करने से पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.

इंदिरा एकादशी – 17 सितंबर 2025

  • माह: अश्विन कृष्ण पक्ष
  • तिथि आरंभ: 17 सितंबर, रात 12:21 बजे
  • तिथि समाप्त: 17 सितंबर, रात 11:39 बजे
  • पारणा समय: 18 सितंबर सुबह 06:07 बजे से 08:34 बजे तक
  • द्वादशी समाप्ति: 18 सितंबर रात 11:24 बजे

यह एकादशी विशेष रूप से पितरों की शांति और भगवान विष्णु की भक्ति के लिए महत्वपूर्ण है. व्रतधारी पूरे दिन उपवास और प्रभु स्मरण में लीन रहते हैं.

एकादशी व्रत का महत्व

एकादशी व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है. यह व्रत एकादशी तिथि से शुरू होकर द्वादशी तिथि तक चलता है. इस दिन स्नान, पूजा-पाठ, हवन और दान-पुण्य करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि जो भक्त नियमपूर्वक एकादशी व्रत करता है, उसे वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है और वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है.

यदि आप आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और मोक्ष की राह पर अग्रसर होना चाहते हैं, तो सितंबर 2025 की पार्श्व एकादशी और इंदिरा एकादशी का व्रत अवश्य करें. भगवान विष्णु की भक्ति से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >