Chitragupta Puja 2024 Date And Time: कल है चित्रगुप्त पूजा, जानें किताब-कलम की पूजा की सही विधि

Chitragupta Puja 2024 Date And Time: दिवाली का पर्व यह गोवत्स द्वादशी से शुरू होकर चित्रगुप्त पूजा के साथ समाप्त होता है. चित्रगुप्त पूजा के दिन भाई दूज और यम द्वितीया भी मनाए जाते हैं. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता है.इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा 3 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी.

Chitragupta Puja 2024 Date And Time: चित्रगुप्त पूजा भाई दूज के अवसर पर, जो दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है, आयोजित की जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज के सहायक भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

चित्रगुप्त पूजा 2024 की तिथि और समय

इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 3 नवंबर 2024, रविवार को किया जाएगा. पूजा का अपराह्न मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से लेकर 3:22 बजे तक रहेगा. द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर 2024 को रात 8:21 बजे होगा और इसका समापन 3 नवंबर 2024 को रात 10:05 बजे होगा.

November 2024 Vrat Tyohar List: भाई दूज, छठ से लेकर कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें नवंबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार कि लिस्ट

Govardhan Puja 2024 Katha: इस कथा के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, श्रीकृष्ण बरसाएंगे अपना आशीर्वाद

चित्रगुप्त पूजा कैसे करें ?

चित्रगुप्त पूजा का आयोजन प्रातः काल में पूर्व दिशा में एक चौक बनाकर किया जाना चाहिए. इस चौक पर चित्रगुप्त भगवान की तस्वीर स्थापित करें. उनके समक्ष एक घी का दीपक जलाएं और फूल, रोली, हल्दी, चन्दन तथा मिष्ठान्न से उनकी विधि विधान से पूजा करें. इस विशेष दिन पूजा में कलम का होना अनिवार्य है. इसके बाद सफेद कागज पर हल्दी लगाकर उस पर “श्री गणेशाय नमः” लिखें. कागज के नीचे अपने नाम, पता और तिथि का उल्लेख करें तथा दूसरी ओर आय-व्यय का विवरण दें. अंत में अपना हस्ताक्षर करें. इस कागज पर कम से कम 11 बार “ॐ चित्रगुप्ताय नमः” लिखें. साथ ही चित्रगुप्त जी से विद्या, बुद्धि और लेखन का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करें. भगवान को अर्पित की गई कलम को अपने पास सुरक्षित रखें और आवश्यक कार्यों में इसका उपयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >