Chhath Puja 2025 Kharna Shubh Muhurat: आज छठ पूजा के दूसरे दिन जानें खरना पूजा का शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2024 Kharna Shubh Muhurat: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाई जा रही है. खरना के दिन व्रती (महिलाएं) पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं. संध्या के समय स्नान-ध्यान करके छठी मैया की पूजा की जाती है. इस अवसर पर छठी मैया को प्रसाद के रूप में गुड़ से बनी चावल की खीर और रोटी अर्पित की जाती है.

Chhath Puja 2024 Kharna Shubh Muhurat: छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है. कार्तिक मास की छठ खरना की तिथि आज 6 नवंबर, बुधवार है. इस शुभ दिन पर व्रति मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर तैयार करती हैं और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं. इसके पश्चात 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है. आइए जानें किस शुभ मुहूर्त में करें ये पूजा

छठ खरना का शुभ मुहूर्त

छठ खरना क्यों है खास ?

शाम को रोटी, गुड़ की खीर और फल का भोग लगाया जाता है।
प्रसाद ग्रहण के बाद निर्जला व्रत की शुरुआत होती है. चाहिए. खरना के दिन, अर्थात 6 नवंबर को, सूर्योदय सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगा.

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है, जो इस पर्व का दूसरा दिन होता है. इस दिन माताएँ पूरे दिन व्रत करती हैं और पूजा के उपरांत गुड़ की खीर का सेवन करके 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >