चैत्र नवरात्र आज से, अमावस में ही आरंभ होगा भारतीय नववर्ष

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 का आरंभ 19 मार्च से हो रहा है. अमावस्या में प्रतिपदा होने के बावजूद कलश स्थापना और व्रत शुरू होंगे, जानें शुभ मुहूर्त और प्रमुख तिथियां.

Chaitra Navratri 2026: ऋतुओं के संधि काल में मां आदिशक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहा है. यह पर्व साधना, उपासना और ऊर्जा संचय का विशेष अवसर माना जाता है. इस वर्ष एक विशेष संयोग बन रहा है, क्योंकि उदया तिथि में अमावस्या होने के कारण चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का क्षय हो रहा है.

हालांकि सूर्योदय के कुछ समय बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी, लेकिन भारतीय कालगणना के अनुसार पूरे दिन अमावस्या का प्रभाव माना जाएगा. इसके बावजूद इसी दिन से नवरात्रि के अनुष्ठान और कलश स्थापना की शुरुआत की जाएगी.

अमावस्या में ही होगी कलश स्थापना

ज्योतिष सलाहकार पंडित रजनीश पांडेय के अनुसार, 19 मार्च को प्रातः 6:41 बजे तक अमावस्या तिथि रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी जो 20 मार्च को सूर्योदय से पहले 5:30 बजे तक रहेगी. इस विशेष स्थिति में, भले ही प्रतिपदा का क्षय हो रहा है, फिर भी पूरे दिन प्रतिपदा का प्रभाव मान्य रहेगा. इसलिए घर-घर में कलश स्थापना और नवरात्रि व्रत की शुरुआत 19 मार्च से ही की जाएगी. यह नौ दिवसीय पर्व पूर्ण रूप से 27 मार्च तक चलेगा.

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में अशुभ योग न होने के कारण 19 मार्च को सुबह से दोपहर 12:25 बजे तक कलश स्थापना का शुभ समय रहेगा. यदि किसी कारणवश इस समय में स्थापना नहीं हो पाती है, तो भक्त रात्रि तक भी कलश स्थापना कर सकते हैं. यह लचीलापन श्रद्धालुओं को पूजा करने में सुविधा प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: ॐ जय अम्बे गौरी… चैत्र नवरात्रि में रोज पढ़ें मां दुर्गा की आरती

व्रत और प्रमुख तिथियां

  • 24 मार्च: चैत्र छठ व्रत
  • 25 मार्च: सूर्य अर्घ्य के बाद पारण
  • 25 मार्च रात्रि: महानिशा पूजा
  • 26 मार्च: महाअष्टमी व्रत
  • 27 मार्च: महानवमी व्रत और हवन पूर्णाहुति (दोपहर 12:30 बजे तक)
  • 27 मार्च: श्रीरामनवमी का पर्व
  • 28 मार्च: व्रत पारण (सुबह 10:30 बजे तक)

नव संवत्सर 2083 का भी आरंभ

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत भी मानी जाती है. इस बार यह नववर्ष भी अमावस्या के प्रभाव में 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है. यह समय नए संकल्प लेने, सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने और जीवन में आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >