Budh Rahu Yuti 2024: बुध और राहु की युति का प्रभाव, कर्क, कुंभ और तुला राशि पर विशेष नजर

Budh Rahu Yuti 2024: अठारह साल बाद बुध राहु की मीन राशि में युति होने से कई राशियों को फायदा होता दिख रहा है.

Budh-Rahu Yuti 2024: हिन्दू पंचांग में ग्रहों के राजकुमार बुध को ज्ञान और विवेक का ग्रह माना जाता है, बुध 9 अप्रैल, 2024 को वक्री होकर मीन राशि में प्रवेश कर गया है. 18 साल बाद मीन राशि में राहु और बुध की युति बनना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. इस संयोग का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कर्क, कुंभ और तुला राशि पर इसका विशेष प्रभाव रहेगा. इससे पहले 2006 में ऐसा संयोग बना था.

बुध ग्रह को संचार, ज्ञान, बुद्धि, व्यापार और युवावस्था का कारक माना जाता है. राहु एक छाया ग्रह है जो ग्रहण का कारण बनता है. इसे राक्षसों का ग्रह माना जाता है. मीन राशि जल तत्व की राशि मानी जाती है. इस पर बृहस्पति ग्रह का शासन है.

Budh Rahu Yuti 2024: कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए नवम भाव में बुध और राहु की युति अत्यंत शुभ है.
भाग्य आपका साथ देगा. काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है.
आपको काफी समय से रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

Budh Rahu Yuti 2024: कुंभ राशि पर प्रभाव

धन और वाणी भाव में बुध और राहु की युति कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी. अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी. करियर में पदोन्नति की संभावना है.

Budh Rahu Yuti 2024: तुला राशि पर प्रभाव

छठे भाव में बुध और राहु की युति तुला राशि वालों के लिए करियर में सफलता लेकर आएगी. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. आर्थिक लाभ होगा. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. नया काम शुरू कर सकते हैं.

Mesh Sankranti 2024 आज, हुई हिंदू नववर्ष की शुरुआत, खरमास का समापन

अन्य राशियों पर प्रभाव

मीन: सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
कन्या: नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. वित्तीय लाभ हो सकता है.
वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है.
धनु: यात्रा के योग बन सकते हैं.
मकर: मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं.
मेष: विचारों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ सकती है.
वृषभ: वित्तीय मामलों में नुकसान हो सकता है.
सिंह: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
मिथुन: परिवार और संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >