बसंत पंचमी पर पीली वस्तुओं के दान का है विशेष महत्व

Basant Panchami Daan 2025: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती माता की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सरस्वती माता की आराधना करने से बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अतिरिक्त, बसंत पंचमी के अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना भी अत्यंत लाभकारी होता है.

Basant Panchami Daan 2025: हर साल बसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जो ज्ञान और कला की देवी हैं.इसी कारण इस दिन को श्री पंचमी भी कहा जाता है.बसंत पंचमी के अवसर पर, जितना हो सके गरीबों को धन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन धन दान करना विशेष रूप से पवित्र और शुभ माना जाता है, जिससे घर में समृद्धि आती है.

बसंत पंचमी पर शुभ कार्य

बसंत पंचमी के दिन नए कार्यों की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन खासतौर पर नये अध्ययन शुरू करना, नया व्यवसाय शुरू करना, बच्चे का मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश या कोई अन्य शुभ कार्य करना लाभकारी होता है. इस दिन नए पीले कपड़े पहनना भी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, बसंत पंचमी के दिन कुछ खास वस्तुएं दान करने से घर में समृद्धि आती है और देवी सरस्वती के आशीर्वाद से विशेष पुण्य मिलता है.

घर से जल्द हटा दें ये 5 चीजें, नहीं तो रुक सकती है बरकत 

बसंत पंचमी पर दान करने वाली चीजें

शैक्षिक दान

बसंत पंचमी पर शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इससे व्यक्ति को अपने करियर में तेजी से प्रगति और सफलता प्राप्त होती है.

किताबें और स्टेशनरी

इस दिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को किताबें, पेन, पेंसिल दान करें. यह दान देवी सरस्वती के विशेष आशीर्वाद को आकर्षित करता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी बनता है.

धन का दान

बसंत पंचमी के दिन अपनी सामर्थ्यानुसार गरीबों को धन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन धन दान करने से घर के खजाने में कभी कमी नहीं होती और समृद्धि बनी रहती है.

खाना दान

बसंत पंचमी पर खाने का दान भी अत्यधिक शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अनाज का दान करने से घर में कभी भी भोजन की कमी नहीं होती और न ही पैसे की कमी होती है.

पीली वस्तुओं का दान

बसंत पंचमी पर पीली वस्तुओं का दान करने से घर में शांति और सुख-शांति आती है. इस दिन पीले कपड़े, पीली मिठाइयां और अन्य पीले रंग की वस्तुएं दान करना शुभ होता है.

बसंत पंचमी की तारीख और शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी की तिथि: 2 फरवरी, 2025
पंचमी तिथि प्रारंभ: 2 फरवरी को सुबह 11:53 बजे
पंचमी तिथि समाप्ति: 3 फरवरी को सुबह 9:36 बजे
सरस्वती पूजा का शुभ समय: 7:12 सुबह से 12:52 शाम तक

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >