आने वाला है बसंत पंचमी की त्योहार, ज्योतिष से जानें विद्यार्थियों के लिए विशेष सलाह

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का अत्यधिक महत्व है. इस दिन बसंत ऋतु का आगमन होता है. मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए इसे सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है. यह पर्व हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. माता सरस्वती की उपासना और कुछ ज्योतिषीय उपायों के माध्यम से करियर और शिक्षा में उन्नति प्राप्त की जा सकती है. आइए इन उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है, ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व है. यह दिन खासतौर पर विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण होता है. अगर आप भी पढ़ाई में सफलता पाना चाहते हैं या अपने जीवन में कला और ज्ञान का विकास करना चाहते हैं, तो इस दिन मां सरस्वती की पूजा करें और नीचे दिये गये सरल उपायों को जरूर अपनाएं.

Astrological Remedies: आर्थिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति, काले पत्थर से करें सरल उपाय

सरस्वती माता की पूजा विधि

  • पूजा स्थल की सफाई और सजावट: पूजा से पहले अपने घर या पूजा स्थल को साफ करें.पूजा के स्थान को पीले कपड़े और गेंदे के फूलों से सजाएं. पीला रंग शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है.
  • मूर्ति या चित्र की स्थापना: मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र को एक साफ और ऊंचे स्थान पर रखें. मूर्ति के नीचे पीला कपड़ा बिछाएं.
  • मंत्रोच्चारण के साथ पूजा शुरू करें: पूजा की शुरुआत “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र से करें. मां सरस्वती को हल्दी, कुमकुम, चावल और फूल अर्पित करें.
  • भोग लगाएं: मां को प्रसाद के रूप में मुरमुरे, दही, गुड़, बेर और पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और चीनी का मिश्रण) चढ़ाएं. यह भोग मां को प्रिय है.
  • भजन और आरती: मां सरस्वती की आरती और भजन गाएं. आरती के बाद हवन करें और मां से ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मांगे.
  • पढ़ाई और वाद्ययंत्र मां को अर्पित करें: छात्र अपनी किताबें, कॉपियां, पेन और वाद्ययंत्र मां के चरणों में रखें.ये चीजें अगले दिन पूजा के बाद आशीर्वाद के साथ वापस ली जाती हैं.
  • विसर्जन: पूजा के अंत में मां सरस्वती की मूर्ति को किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित करें.

इन मंत्रों का करें जाप

“ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः”
“या कुन्देन्दु तुषार हार धवला”
इन मंत्रों का जाप पढ़ाई में ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी होता है.

सरस्वती यंत्र स्थापित करें

अपनी पढ़ाई के स्थान पर सरस्वती यंत्र रखें..इसे पॉकेट साइज में खरीदकर हमेशा अपने पास भी रखा जा सकता है. यह यंत्र ज्ञान बढ़ाने और पढ़ाई में सफलता दिलाने में सहायक होता है.

स्टेशनरी और किताबें दान करें
जरूरतमंद बच्चों को किताबें, पेन और अन्य स्टेशनरी दान करें. यह न केवल पुण्य का काम है, बल्कि मां सरस्वती को प्रसन्न करने का भी श्रेष्ठ उपाय है.

पढ़ाई का नया संकल्प लें
बसंत पंचमी पर नए पाठ्यक्रम की शुरुआत करें या पुरानी कमियों को दूर करने का संकल्प लें. इस दिन शुरू किया गया काम सफल होता है.

पीले वस्त्र पहनें
पूजा के दौरान पीले वस्त्र पहनें. यह रंग मां सरस्वती का प्रिय है और शुभता का प्रतीक माना जाता है.

विद्यार्थियों के लिए विशेष सलाह

  • पढ़ाई के दौरान मां सरस्वती के चित्र के सामने दीपक जलाएं.
  • नियमित रूप से मां सरस्वती के मंत्र का जाप करें.
  • पढ़ाई की मेज को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें.
  • बसंत पंचमी का यह दिन मां सरस्वती से ज्ञान, विद्या और सफलता पाने का श्रेष्ठ अवसर है.उनकी पूजा विधि और सरल उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >