27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Shani Dev Aarti: आज के दिन करें शनि देव की आरती, बन जाएंगे सारे बिगड़ें काम

Shani Dev Aarti In Hindi: मान्यता है कि शनि देव के प्रभाव से मनुष्य क्या देवता और असुर भी नहीं बच सकते. शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव के पूजन के लिए समर्पित होता है.

Shani Dev Aarti In Hindi: हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं. इस दिन उन्ही देवता की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है. नैतिक और अच्छा कर्म करने वाले को शुभफल और अनैतिक कर्म करने वाले को अशुभ फल. मान्यता है कि शनि देव के प्रभाव से मनुष्य क्या देवता और असुर भी नहीं बच सकते. शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव के पूजन के लिए समर्पित होता है.

भगवान शनिदेव की आरती-

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव….

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।

नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें