Yearly Meen Rashifal 2024: मीन राशि वाले के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024, यहां देखें अपना वार्षिक राशिफल

मीन राशि का 2024 का वार्षिक राशिफल: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल 2024  हमारे लिए कैसा रहने वाला है.  मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि. कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं .जानें संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं. पढ़ें मीन राशि का 2024 का वार्षिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

वर्ष के शुरुआत में पारिवारिक जीवन बहुत बढ़िया रहने वाला है, रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा. आपके वाणी के प्रभाव से परिवार के प्रसन्नता बनी रहेगी. आपका प्रभाव परिवार में बना रहेगा. फ़रवरी के बाद परिवार के सद्श्यो के बीच कुछ बाते को लेकर अनबन बनेगी. आपके वाणी कठोर बन जायेगा. मई माह के बाद पारिवारिक जीवन और ज्यादा तनाव बनेगा. भाई बहन का सहयोग नहीं मिल पायेगा. परिवार में दूर के रिश्तेदार का दुर्घटना हो सकती है. वर्ष के उत्तरार्ध में आपके परिवार में मांगलिक कार्य होगा. जिसमे आप काफी व्यस्त रहेंगे. इस समय आप परिवार के जरुरत को ध्यान रखें. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.

व्यापार तथा नौकरी

यह वर्ष 2024 व्यापार के लिए अनुकुल रहेगा, लेकिन व्यापार में ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है. व्यापार में उच्च-नीच बना रहेगा. वर्ष के शुरुआत में नुकसान होगा, लेकिन आप सही निर्णय लें, आपको लाभ मिलेगा. साझे में व्यापार नहीं करें. मई के बाद व्यापार अनुकूल स्थिति में दिखाई देगा. अगस्त के बाद आपके नौकरी की स्थिति ठीक नहीं रहेगी. नौकरी में विवाद बनेगा, सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे. नौकरी को लेकर सतर्क रहे, हानि हो सकता है.

शिक्षा तथा करियर

छात्रों के लिए यह वर्ष के शुरुआत में अनुकूल रहेगा, लेकिन फरवरी के बाद आपके पढाई में मन नहीं लगेगा. कॉलेज में पढाई करने वाले आपका ध्यान भी पढाई पर नहीं रहेगा. जिसके कारण आपका शिक्षा के क्षेत्र अनुकूल नहीं रहेगा. मई के बाद उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे हैं आपको सफलता मिलेगी. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं आपको सफलता मिलेगी. करियर आपका साथ देगा जो लोग नए नौकरी की खोज में उनको वर्ष के शुरुआत में सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

यह वर्ष प्रेमियों के लिए कुश खास नहीं रहने वाला है. वर्ष के शुरुआत में ही दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहेगी. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहेंगे. हालांकि अगस्त के बाद आपके प्रेम में फिर से सुधार होगा .आप दोनों बड़े ही आनंद के साथ जीवन व्यतीत करेंगे, जो लोग कुंवारे हैं प्रेम प्रसंग में नहीं है उनको अगस्त के बाद किसी से दिल लग सकता है.

स्वास्थ्य

इस वर्ष आपके स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. बाहरी खाना नहीं खाए. जुलाई के बाद आपके स्वास्थ्य और ख़राब हो जायेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें लापरवाही नहीं करें . 

लकी नंबर

7

लकी कलर 

काला

उपाय

राहु के मन्त्र का जाप करें बुधवार के दिन मंदिर में तील का दान करें.

प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष में जल दें तथा शनि का पूजन करें लाभ मिलेगा  

गरीब को भोजन कराए .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष ,वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >