What is Blue Moon 2023: रक्षा बंधन से पहले आज दिख रहा है सुपर ब्लू मून, दिखेगा सबसे बड़ा और चमकीला चांद

What is Blue Moon 2023: रक्षा बंधन के दिन आज सुपर ब्लू मून का अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है. यह खगोलीय घटना ब्लू मून और सुपरमून का एक दुर्लभ संयोजन होगा. जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर पड़ता

What is Blue Moon 2023: इस वर्ष रक्षा बंधन खगोलिय शास्त्र के लिए खास होने वाला है. राखी के अवसर पर आसमान देखने वालों के लिए विशेष होने वाला है क्योंकि वे बुधवार, 30 अगस्त को सुपर ब्लू मून को देख सकते हैं. रक्षा बंधन के दिन यह खगोलीय घटना ब्लू मून और सुपरमून का एक दुर्लभ संयोजन हो रहा है. जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है.

कथित तौर पर, सुपर ब्लू मून की घटना बुधवार को दिखाई दे रहा है. यह 30 अगस्त को रात 8.37 बजे EDT (31 अगस्त को सुबह 6.07 बजे IST) पर अपने चरम पर पहुंच जाएगा. हालाँकि, भारत में समय अलग होगा. भारत भर के कई शहरों में आसमान देखने वालों को बुधवार रात 9.30 बजे से सुपर ब्लू मून की झलक मिल सकती है. इस सुपर ब्लू मून को बेहद दुर्लभ घटना माना जाता है. ‘नीला’ कहे जाने के बावजूद, चंद्रमा वास्तव में नीला दिखाई नहीं देता है – इसके बजाय, यह नारंगी रंग में दिखाई देता है.

किसे कहते हैं सुपर ब्लू मून (Whai is Super Blue Moon)

आमतौर पर पूर्णिमा हर माह में एक ही बार पड़ती है. लेकिन जब ब्लू मून होता है तो पूर्णिमा होती है. इस तरह से साल के 12 माह या 365 दिन में 12 पूर्णिमा होती है. लेकिन हर 2.5 वर्षों में एक अतिरिक्त पूर्णिमा भी होती है, जो 13वां पूर्णिमा है. इसी 13वें पूर्णिमा की चांद को सुपर ब्लू मून कहा जाता है.

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा धरती के चक्कर लगाता है और इसी दौरान चंद्रमा से धरती की दूर कम और अधिक भी होती रहती है. लेकिन जब पूर्णिमा पड़ती है तो इस समय चांद धरती के करीब आ जाता है, जिसे सुपरमून कहते हैं.

इसके अलावा लोगों को यह भी लग सकता है कि चंद्रमा का आकार अन्य दिनों की तुलना में थोड़ा अलग है. नासा के अनुसार, सुपरमून अन्य दिनों के चंद्रमा की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा दिखता है. ऐसा पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कम होने के कारण होता है.

नासा के अनुसार, चंद्रमा हमारे ग्रह के चारों ओर एक अण्डाकार कक्षा या एक लम्बे वृत्त में घूमता है, जिसमें पृथ्वी दीर्घवृत्त के एक तरफ के करीब होती है. हर महीने, चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु और पृथ्वी से सबसे दूर के बिंदु को पार करता है. जब पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर या उसके निकट होता है, तो इसे ‘सुपरमून’ कहा जाता है. तब यह आकाश में सामान्य से थोड़ा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है.

चंद्रयान-3 की मौजूदगी में निकलेगा ब्लू मून

इस बार सुपर ब्लू मून की यह खगोलीय घटना इसलिए भी खास होगी. क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) अभी चांद है. इसलिए आज का सुपर ब्लू मून खासकर भातवासियों के लिए और भी खास रहेगा.

आज पूरे दिन भद्रा काल का साया

30 अगस्त आज सावन की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह से हो चुकी है. लेकिन भद्रा होने के कारण आज राखी नहीं बांध सकते. भद्रा काल आज रात 9:01 मिनट तक रहेगा. इसके बाद राखी बांधी जा सकती है.

क्या रात में राखी बांध सकते हैं?

साल 2023 में रक्षाबंधन का मुहूर्त 30 अगस्त की रात में 9:01 मिनट के बाद शुरु होगा. 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा का साया है. जिस वजह से आप रात को 9:01 मिनट के बाद राखी बांध सकते हैं. इस बात का फर्क नहीं पड़ता राखी का मुहूर्त सुबह का हो या रात का, राखी बांधना लाभकारी होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्राकाल और राहुकाल में राखी बांधना मना है. साल 2023 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात का है, इसलिए ये साफ है कि राखी रात में भी बांधी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >