साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (28 मई से 3 जून 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (28 मई से 3 जून 2023): साल 2023 का पांचवां महीना यानी मई 2023 समाप्त होने वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए मई माह का अंतिम सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कारोबारी अपने ग्राहकों के लिये कोई नयी स्कीम शुरू कर सकते हैं. परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे. माता-पिता का सम्मान करें. मित्र आपको किसी उत्सव के लिये आमन्त्रित कर सकते हैं.

वृष साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है. विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा. किसी तनाव भरी परिस्थिति से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं. इससे मन को सुकून मिलेगा. मेहनत करने से आपके काम जल्दी पूर्ण हो जायेंगे.

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
कर्मचारियों के कार्यकलापों से सन्तुष्ट रहेंगे. बड़े भाई-बहन आपसे बेहद प्रसन्न हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है. युवा जातकों को करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है. सन्तान सुख में वृद्धि होगी.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपके अंदर, प्रतिस्पर्धा की भावना सबसे अधिक देखी जाएगी.इस कारण आप हर किसी से अपने कार्यों को पहले पूरा करने के लिए, तत्पर तो नज़र आएँगे.परंतु काम-काज की अधिकता आपके लिए, कुछ थकावट भरी सिद्ध हो सकती है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
 सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिये अनुकूल रहेगा. ऑफिस में लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे. पुराने पेंडिंग कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें. आध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे. नयी शुरुआत के लिये ये सप्ताह काफी शुभ है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा. कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है. अपनी गलत आदतों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे. सुन्दर वस्त्र-आभूषणों में धन खर्च करेंगे.

तुला साप्ताहिक राशिफल
 यदि आप जॉब बदलना चाहते हैं तो ये सप्ताह आपके लिये बेहद अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन जबरदस्त हो सकता है. छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने से मन को संतुष्टि मिलेगी. सहकर्मी आपके प्रति विश्वस्त रहेंगे. कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा. आपके घर में मेहमान भी आने की सम्भावना है. जिसके कारण आपका मन आनंदित रहेगा. आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे. अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे.

धनु  साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिये बेहद अच्छी रहेगी. मंगलवार और बुधवार को कोई उलझा हुआ काम सुलझ सकता है. दोस्तों की आप काफी मदद करेंगे. अपनों के बीच समय बिताने से आत्मिक रूप से काफी सन्तोष का अनुभव करेंगे. विवादों का आराम से निपटारा कर लेंगे.

मकर साप्ताहिक राशिफल
आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिजन आपसे बहुत खुश रहेंगे. जीवनसाथी के साथ बातें कर पुरानी गलतफहमियों को दूर कर लेंगे. समय का अच्छा उपयोग करते हुए मनपसन्द वेबसीरीज को पूरा करने की कोशिश करेंगे. आय के नये रास्ते खुल सकते हैं. दाम्पत्य सम्बन्धों में रोमांस का आधिक्य रहेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
 सप्ताह का उत्तरार्द्ध बेहद शुभ होगा. गुरुवार के बाद का समय अनुकूल है. राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों से आपको आवश्यक वित्तीय मदद मिल सकती है. परिजनों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आपकी सकारात्मक सोच के कारण लोग आपसे मित्रता बढ़ाना चाहेंगे.

मीन साप्ताहिक राशिफल
कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं. छात्रों को शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे. बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >