Weekly Love Horoscope 14 to 20 June 2026: जून का तीसरा सप्ताह 14 जून से शुरू होकर 20 जून 2026 तक रहेगा. यह सप्ताह प्रेम और वैवाहिक संबंधों के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस हफ्ते अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि के संयोग के साथ ग्रहों के राजा सूर्य देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुद्धि और संवाद के कारक बुध देव पहले से ही मौजूद हैं. इन दोनों ग्रहों की युति से ‘बुधादित्य योग’ बनेगा, जो प्रेम संबंधों में बातचीत और कम्युनिकेशन को एक नई दिशा देगा. वहीं, सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र देव और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में रहकर रिश्तों में भावुकता और गहराई बढ़ाएंगे. मन के कारक ग्रह चंद्रमा इस सप्ताह वृषभ राशि से अपनी यात्रा शुरू करके मिथुन, कर्क और सिंह राशि तक पहुंचेंगे, जो सभी 12 राशियों के लव बॉन्ड को सीधे प्रभावित करेगा. आइए जानते हैं ग्रहों की इस बदलती चाल का आपके जीवन पर क्या असर होगा. पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल.
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा दूसरे भाव में रहकर वाणी में मधुरता लाएंगे, जिससे पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. हालांकि, आपकी राशि में स्थित मंगल देव के कारण बीच-बीच में आपका स्वभाव थोड़ा एग्रेसिव हो सकता है, जिससे लव पार्टनर से बहस होने की संभावना रहेगी. सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर बुध के साथ आपके तीसरे भाव में आना आपके संवाद को बेहतर बनाएगा. चौथे भाव में शुक्र और गुरु की युति वैवाहिक जीवन में सुख और रोमांस बढ़ाएगी.
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम, दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में मून के आपकी ही राशि यानी पहले भाव में होने से आप खुद को बहुत शांत और रोमांटिक महसूस करेंगे, जिससे पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे. सूर्य देव का आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बनाना आपकी लव लाइफ को एक नई दिशा देगा, जहां आप भविष्य के फैसले लेंगे. तीसरे भाव में गुरु और शुक्र की उपस्थिति सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास की एंट्री करा सकती है.
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें, प्रथम, दूसरे और तीसरे भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के बारहवें भाव में होने से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मानसिक तनाव या दूरी आ सकती है. हालांकि, सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में आना और वहां पहले से मौजूद बुध के साथ युति बनाना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. इस दौरान आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पाएंगे. दूसरे भाव में शुक्र और गुरु की स्थिति लव लाइफ में आ रही गलतफहमियों को कम करने में मदद करेगी.
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें, बारहवें, प्रथम और दूसरे भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह के शुरुआती दिनों में ग्यारहवें भाव का चंद्रमा लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट और भरपूर खुशियां दिलाएगा. आपकी राशि में पहले से ही मौजूद देवगुरु बृहस्पति और शुक्र देव की युति आपके आकर्षण को बढ़ाएगी, जिससे पार्टनर के दिल में आपके लिए प्यार और गहरा होगा. बारहवें भाव में सूर्य और बुध की स्थिति के कारण लव लाइफ में थोड़े खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन रिश्तों में मिठास और रोमांस पूरी तरह बना रहेगा.
सिंह साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके लव लाइफ के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दसवें, ग्यारहवें, बारहवें और प्रथम भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने काम में काफी बिजी रहेंगे, जिससे पार्टनर को समय देना मुश्किल होगा. ग्यारहवें भाव में सूर्य और बुध की युति आपके सोशल सर्कल को बढ़ाएगी, जिससे पार्टनर को थोड़ी इनसिक्योरिटी महसूस हो सकती है. आपकी राशि से बारहवें भाव में शुक्र और गुरु की स्थिति के कारण प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं. इस सप्ताह केतु के प्रथम भाव में होने से ईगो क्लैश से बचें और पार्टनर की भावनाओं को समझें.
कन्या साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत सुखद और यादगार रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के नौवें, दसवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में भाग्य भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बनाएगा. दसवें भाव में सूर्य और बुध की युति आपके करियर के साथ-साथ आपकी लव लाइफ में भी स्थिरता लाएगी. आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में शुक्र और गुरु का गोचर प्यार में रोमांस और नजदीकियां बढ़ाएगा. पार्टनर के साथ चल रहे पुराने विवाद समाप्त होंगे. सिंगल जातकों को इस सप्ताह अपने किसी खास मित्र से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता.
तुला साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के आठवें, नौवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह के शुरुआती दिनों में आठवें भाव में मून की उपस्थिति के कारण पार्टनर के साथ अविश्वास या गलतफहमी पैदा हो सकती है. हालांकि, सूर्य देव का भाग्य भाव में आकर बुध के साथ बैठना आपकी लव लाइफ की परेशानियों को धीरे-धीरे दूर करेगा. दसवें भाव में शुक्र और गुरु की युति वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग दिलाएगी. पांचवें भाव में राहु के होने से अपने रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति को दखल न देने दें.
वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद रोमांटिक और आनंदमय रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के सातवें, आठवें, नौवें और दसवें भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में सातवें भाव का चंद्रमा आपके और पार्टनर के बीच प्यार और आपसी समझ को दोगुना कर देगा. आठवें भाव में सूर्य और बुध की युति से लव पार्टनर के साथ कुछ गुप्त और यादगार बातें शेयर होंगी. नौवें भाव में शुक्र और गुरु का मजबूत होना आपके भाग्य को चमकाएगा, जिससे प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों की बात आगे बढ़ सकती है. शादीशुदा लोगों का जीवन इस सप्ताह शांति और रोमांस से भरपूर रहेगा.
धनु साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके लव लाइफ के लिए थोड़े मिलेजुले प्रभाव लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के छठे, सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह के शुरुआती दिनों में छठे भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक करा सकता है. सातवें भाव में सूर्य और बुध की युति वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संवाद को बढ़ाएगी, लेकिन थोड़ा अहंकार भी ला सकती है. आठवें भाव में शुक्र और गुरु की स्थिति प्रेम संबंधों में अचानक कुछ दूरियां ला सकती है. इस सप्ताह पार्टनर पर किसी भी बात का दबाव न बनाएं और उनके साथ धैर्य से पेश आएं.
मकर साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत खूबसूरत रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में पांचवें भाव का चंद्रमा आपकी लव लाइफ में उत्साह और रोमांस की बहार लेकर आएगा. छठे भाव में सूर्य और बुध की स्थिति आपके विरोधियों को शांत रखेगी, जिससे रिश्ते में कोई अड़चन नहीं आएगी. सातवें भाव में शुक्र और गुरु की अद्भुत युति अविवाहितों के लिए विवाह के पक्के योग बनाएगी. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी और आप दोनों एक-दूसरे की केयर करेंगे.
कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव और व्यस्तता लेकर आ सकता है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चौथे भाव का चंद्रमा घरेलू मामलों में आपको व्यस्त रखेगा, जिससे लव लाइफ पर कम ध्यान दे पाएंगे. पांचवें भाव में सूर्य और बुध की युति लव पार्टनर के साथ आपकी बातचीत को बढ़ाएगी, लेकिन प्रथम भाव में बैठे राहु देव आपके मन में कुछ भ्रम या शक पैदा कर सकते हैं. छठे भाव में शुक्र और गुरु की स्थिति के कारण पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.
मीन साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहद भाग्यशाली और खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में संचरण करेंगे. आपकी राशि के प्रथम भाव में शनि देव आपको अपने रिश्ते के प्रति गंभीर और वफादार बनाएंगे. तीसरे भाव का चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा कराएगा. चौथे भाव में सूर्य और बुध की युति पारिवारिक माहौल को चिल रखेगी. आपके पांचवें भाव यानी प्रेम के भाव में शुक्र और गुरु की युति होने से लव लाइफ में भरपूर रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी. पुराने सभी गिले-शिकवे दूर होंगे.
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
