संभलकर रहें! 25 अप्रैल का दिन ला सकता है अचानक बदलाव

Vyatipat Yog 2026: आने वाले 25 अप्रैल 2026 का व्यतिपात योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. इस दौरान मानसिक तनाव, भ्रम और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है.

Vyatipat Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में कुछ विशेष योग ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. इन्हीं में से एक है व्यतिपात योग, जिसे अत्यंत अशुभ योगों में गिना जाता है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष खगोलीय स्थिति में आ जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह समय अस्थिरता, भ्रम और अचानक बदलाव का संकेत देता है.

25 अप्रैल 2026 को बनेगा विशेष योग

पंचांग के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को व्यतिपात योग बनने जा रहा है. इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इसलिए इस समय विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए.

मानसिक और भावनात्मक प्रभाव

व्यतिपात योग का असर व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर भी पड़ सकता है. इस दौरान मन में असमंजस, तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है. कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी चिंता बढ़ सकती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है. ऐसे समय में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना बेहद जरूरी है.

किन राशियों को रहना होगा सावधान?

इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत होती है. विशेषकर वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह का नया निवेश करने से बचें और उधार देने में भी सोच-समझकर निर्णय लें.

वृषभ राशि

व्यतीपात योग के दौरान वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं. इस समय सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता बढ़ सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कोई पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें और समय पर उपचार लें. पारिवारिक माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आने की आशंका है. ऐसे में धैर्य रखें और फिजूल खर्चों से दूरी बनाए रखें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस दौरान किसी पर भी जल्दी भरोसा करने से बचना चाहिए. गलत व्यक्ति पर विश्वास करना आपको परेशानी में डाल सकता है. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहें, क्योंकि अचानक नुकसान होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

क्या करें और क्या न करें

व्यतिपात योग के दौरान जरूरी है कि आप किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालने की कोशिश करें. यदि संभव हो, तो नए कार्यों की शुरुआत इस समय न करें. ध्यान, योग और सकारात्मक गतिविधियों से मानसिक शांति बनाए रखें. साथ ही, अनावश्यक विवादों से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें.

व्यतिपात योग एक ऐसा समय है, जिसमें सतर्कता और संयम बेहद जरूरी होता है. सही निर्णय और धैर्य के साथ इस अवधि को आसानी से पार किया जा सकता है और संभावित नुकसान से बचा जा सकता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा
25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >