Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिए भाग्य का साथ और पारिवारिक कलह लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ, पंचम और षष्ठ भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहकर माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा करेंगे. आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र देव का प्रवेश होगा, जहां गुरु देव पहले से ही मौजूद हैं, जिससे आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगा और भाग्य चमकेगा. अष्टम भाव में बुध देव गूढ़ विज्ञान और शोध कार्यों में सफलता दिलाएंगे. सप्तम भाव में सूर्य देव जीवनसाथी के स्वभाव में अहंकार लाएंगे जिससे गृहक्लेश होगा. छठे भाव में मंगल देव अपनी ही राशि में रहकर ऋणों से मुक्ति दिलाएंगे और कोर्ट-कचहरी के मामलों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे. पंचम भाव में शनि देव संतान की शिक्षा को लेकर परेशान करेंगे. चतुर्थ भाव के राहु मानसिक अशांति देंगे और दशम भाव के केतु कार्यक्षेत्र में काम से असंतोष पैदा करेंगे.
करियर-बिजनेस: इस सप्ताह व्यापार में आपको बड़ी सफलता और मुनाफा हासिल होगा. छठे भाव के मंगल देव आपके व्यावसायिक शत्रुओं को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे. नवम भाव के गुरु और शुक्र की युति बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ दिलाएगी, जिससे लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो जाएंगे. अष्टम भाव के बुध देव के कारण शेयर मार्केट या सट्टेबाज़ी में निवेश करने से भारी नुकसान हो सकता है. सप्तम भाव के सूर्य देव साझीदारी के काम में पारदर्शिता रखने की चेतावनी दे रहे हैं.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक मोर्चे पर आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. चतुर्थ भाव के राहु और चंद्रमा घरेलू माहौल को तनावपूर्ण और कलहकारी बनाएंगे. सप्तम भाव के सूर्य देव के कारण जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद इतने बढ़ सकते हैं कि बातचीत बंद हो सकती है. नवम भाव के गुरु परिवार के बुजुर्गों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभालने की कोशिश करेंगे.
लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेम जीवन के लिए समय बेहद खुशनुमा और यादगार रहेगा. नवम भाव में शुक्र देव का आना लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के सुंदर योग बनाएगा. पंचम भाव के शनि देव आपके रिश्ते में ईमानदारी और परिपक्वता लाएंगे.
स्वास्थ्य: इस सप्ताह मानसिक तनाव और सीने में जकड़न या दर्द की शिकायत हो सकती है. चतुर्थ भाव के राहु के कारण हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा.
सावधानी: इस सप्ताह पारिवारिक विवादों को घर से बाहर न जाने दें और सट्टेबाजी या लॉटरी में पैसा लगाने से बचें.
उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें और हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
शुभ कलर: मैरून
शुभ अंक: 9
