Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए 16 से 22 अगस्त 2026 तक परिवार का सहयोग मिलेगा, करियर में तरक्की और धन लाभ के योग बनेंगे. प्रेम जीवन में गहराई आएगी, लेकिन मानसिक दबाव और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 16 से 22 अगस्त तक का वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
परिवार का पूर्ण सहयोग आपका आत्मविश्वास मजबूत करेगा. वरिष्ठ सदस्यों की सलाह भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और घर में विश्वास व अपनापन बना रहेगा.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में रणनीतिक सोच रहेगी. नौकरी में पदोन्नति, विशेष परियोजना या अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं. गोपनीय कार्यों को सफलतापूर्वक निपटाने से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे. व्यापारियों को विस्तार से पहले वर्तमान व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए. अनुसंधान, चिकित्सा और वित्त जैसे क्षेत्रों को विशेष लाभ होगा.
करियर और शिक्षा
छात्रों के लिए यह समय कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने का है. गहन अध्ययन और शोध से जुड़े विद्यार्थियों को शानदार सफलता मिलेगी. आपके निर्णयों की सराहना होगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु मानसिक दबाव से थकान हो सकती है. रक्तचाप और पाचन तंत्र की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. पौष्टिक भोजन लें, नियमित दिनचर्या अपनाएं और प्राणायाम करें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति पहले से संतुलित रहेगी. पुराने निवेश या लंबित भुगतान से धन लाभ के योग हैं. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और निजी योजनाओं को सीमित लोगों तक ही रखें.
ये भी पढ़ें: देवगुरु के उदित होते ही टल सकती है मुसीबत, जानिए किन जातकों की किस्मत में मिलेंगे नए अवसर
प्रेम जीवन
प्रेमी जीवनसाथी का हर निर्णय में सहयोग मिलेगा और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. अनावश्यक संदेह से दूर रहें. दूर चले प्रियजनों से मिलने की संभावना है. अविवाहित जातकों के लिए परिवार के संपर्क से उपयुक्त रिश्ता आ सकता है. मित्रों के साथ समय बिताना मानसिक संतुलन बनाए रखेगा.
लकी अंक: 4, 9
लकी रंग: गहरा लाल
ये भी पढ़ें: देवगुरु के उदित होते ही टल सकती है मुसीबत, जानिए किन जातकों की किस्मत में मिलेंगे नए अवसर
उपाय
मंगलवार को भगवान शिव और हनुमान जी का पूजन करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ हनुमते नमः" का 108-108 बार जाप करें. जरूरतमंद को लाल मसूर, गुड़, तांबे का पात्र या लाल वस्त्र दान करें. यह बाधाओं से मुक्ति देगा.
