वृषभ साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में निरंतरता बनाए रखनी होगी

Vrishabh Saptahik Rashifal 3 to 9 May: क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ सकती है? करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियां सामने आएंगी? पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

Vrishabh Saptahik Rashifal, वृषभ साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए धैर्य और स्थिरता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. क्योंकि आपकी राशि में स्थित शुक्र भौतिक सुख बढ़ाएंगे, हालांकि मंगल-शनि की मीन स्थिति से खर्चों में वृद्धि और मानसिक तनाव संभव है. आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक रहेगा. परिवार में सहयोग और प्रेम बना रहेगा. प्रेम जीवन में संतुलन और समझ बढ़ेगी.

करियर/बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन मध्य में कार्यों में तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में निरंतरता बनाए रखनी होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा और नए निवेश के अवसर बनेंगे. साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में स्थिरता और विश्वास बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. खानपान में सावधानी रखें और नियमित व्यायाम करें.

सावधानी: जिद और आलस्य से बचें, नहीं तो अवसर हाथ से निकल सकते हैं.

उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करें, उन्हें सफेद मिठाई अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करें.

लकी डेट: 03, 06, 07
लकी कलर: हरा, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >