वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त तक: जीवनसाथी का मिलेगा साथ और करियर चमकेगा, जानें किन गलतियों से बचना है जरूरी

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, सावधानियां और सफलता दिलाने वाले ज्योतिषीय उपाय.

Vrishabh Saptahik Rashifal, वृषभ राशि: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को स्थिरता, धैर्य और योजनाबद्ध रणनीति से आगे बढ़ने का समय है. रुके हुए कामों में गति आएगी और आपकी व्यावहारिक सोच सफलता दिलाएगी.. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 23 से 29 अगस्त तक का वृषभ साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

घर में प्रेम और विश्वास का माहौल रहेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मनोबल बढ़ाएगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक अवसर लेकर आएगी.

व्यापार और नौकरी

वरिष्ठ अधिकारी आपके अनुशासन और शांत स्वभाव की सराहना करेंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों का भरोसा मिलेगा. बैंकिंग, कृषि व आभूषण क्षेत्र को फायदा होगा.

करियर और शिक्षा

गुणवत्तापरक काम करने से करियर को मजबूती मिलेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा. विद्यार्थियों को धैर्य रखने पर पढ़ाई में सफलता मिलेगी और लक्ष्य की ओर बढ़ने में आसानी होगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तैलीय व अत्यधिक मीठे भोजन से पाचन खराब हो सकता है. नियमित योग, सैर और पर्याप्त जलपान करें. गले, गर्दन व कंधे की तकलीफ को अनदेखा न करें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक संतुलन बना रहेगा. बचत और निवेश के निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे. भावनाओं में बहकर उधार देने से बचें. बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें.

प्रेम जीवन

जीवनसाथी के साथ मधुरता और आत्मीयता रहेगी, साथ मिलकर बड़े निर्णय लेंगे. पहले से मनमुटाव हो तो बातचीत से सुलझाएं. अविवाहित जातकों को सम्मानित परिवार से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

लकी अंक: 2,6

लकी रंग: सफेद, गुलाबी

उपाय

शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प, खीर और मिश्री अर्पित करें. "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को चावल, दूध और सफेद वस्त्र दान करें, आर्थिक उन्नति होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >