Vrishabh Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और दशम भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपको कार्यक्षेत्र में व्यस्त रखेंगे. बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक-ठाक है, लेकिन बड़ा निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें.
करियर-बिजनेस: मीन राशि के शनि और शुक्र की युति से कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर राजनीति से बचना होगा. काम का दबाव थोड़ा कम रहेगा, जिससे राहत मिलेगी.
लव लाइफ: पंचम भाव में केतु की स्थिति के कारण पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है. आज अपनी वाणी पर संयम रखें. विवाद से बचे.
स्वास्थ्य: आज बदलते मौसम और काम के दबाव के कारण सिरदर्द या आंखों में थकान महसूस हो सकती है. उचित नींद लेना आपके लिए बहुत आवश्यक है. पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें.
सावधानी: आज उधार लेन-देन से बचें और किसी अजनबी पर भरोसा करने से पहले विचार करें.
उपाय: शनि मंदिर में काले तिल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
