Grah Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. 2 सितंबर 2026 को शुक्र ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर लिया है. शुक्र 6 नवंबर 2026 तक तुला राशि में ही रहेंगे. शुक्र के इस गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और नई योजनाओं में सफलता के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं.

शुक्र गोचर से किन राशियों का मिल सकता है लाभ?
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक रूप से शुभ माना जा रहा है. धन संचय के साथ बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और वाणी के प्रभाव से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आमदनी के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार करने वालों को भी लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन
क्या है मालव्य राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोग को पंच महापुरुष योगों में से एक माना गया है. जब शुक्र अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होकर केंद्र भाव में स्थित होता है, तब मालव्य राजयोग बनने की मान्यता है. इसे सुख-सुविधा, धन, ऐश्वर्य, कला और भौतिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, किसी व्यक्ति की कुंडली में इस योग का वास्तविक प्रभाव ग्रहों की स्थिति और अन्य योगों पर भी निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें; आधी रात में ही क्यों हुआ था श्रीकृष्ण का जन्म? जानें इसके पीछे की मान्यता