Valentine's Day Rashifal, 14 फरवरी 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal,14 फरवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़े अपना आज का राशिफल...

मेष राशि- आज के दिन आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं. किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं जिससे आगे चलकर परेशानी आएगी. ऐसे में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे

वृष राशि- आज के दिन आपको अपने सहपाठियों का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपकी आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स में सहायता होगी.वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें.

मिथुन राशि- निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे अन्यथा उनकी छवि नकारात्मक बन सकती हैं.धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है.

कर्क राशि- आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा.बिगड़े काम बनेंगे. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी.

सिंह राशि- जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी. राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है. विवाद न करें. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी.

कन्या राशि- रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत हैं. ऐसे में अपने चारो ओर विशेष ध्यान बनाए रखे तथा किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दे.स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.

तुला राशि- नौकरी की तलाश में हैं तो आज नए अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में किसी अवसर को हाथ से न जाने दे तथा उस पर काम करे.किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.

वृश्चिक राशि- बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है.

धनु राशि- जिनके विवाह को 10 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका हैं उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा तथा दोनों कही घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं.

मकर राशि- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. आय बनी रहेगी. नौकरी में कार्यभार रहेगा.

कुंभ राशि- आय में निश्चितता रहेगी. शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें.

मीन राशि- रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल रहेंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार से संतुष्टि रहेगी. प्रमाद न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >