Tula Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: तुला राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में संचरण करेंगे, जिससे आपकी वाणी में प्रभाव आएगा. आज धन संचय में सफलता मिलेगी. छठे भाव में शुक्र और शनि की मौजूदगी आपको अनुशासन में रहने की प्रेरणा देगी. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. आज आपकी राय को बहुत अधिक महत्व दिया जाएगा और सम्मान मिलेगा.
करियर-बिजनेस: पंचम भाव में सूर्य-मंगल की युति शेयर बाजार या कमीशन के काम से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा लाभ दिला सकती है. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपको किसी विशेष प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला है. आज फंसा हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी, पार्टनर आपकी बातों को गंभीरता से सुनेगा. आज हर संभव पार्टनर आपकी मदद करने की कोशिश करेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन उपहारों के आदान-प्रदान का है. आज रिश्तों में प्यार और अपनापन और ज्यादा बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें. गला खराब होने या दांतों में दर्द की समस्या आज आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. अधिक मीठे और तैलीय भोजन से परहेज करें. अपनी आंखों को आराम देने के लिए स्क्रीन टाइम को थोड़ा कम करने की कोशिश करें. मानसिक शांति के लिए संगीत सुनें या अपनी पसंद की कोई किताब पढ़ें.
सावधानी: परिवार के सदस्यों के साथ पैसों के मामले में बहस न करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
