तुला राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के असर से क्या आय में वृद्धि के बनेंगे नए योग?

Aaj Ka Tula Rashifal 03 March 2026: तुला राशि वालों के लिए मार्च में आय के नए स्रोत खुलेंगे या बढ़ेगा खर्च, पढ़ें आज का सटीक राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 03 March 2026: तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा क्योंकि लाभ भाव में चंद्रमा और केतु की युति है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए ब्रह्मांडीय ऊर्जा प्रदान करेगा.

करियर-बिजनेस: पंचम भाव के सूर्य और मंगल शिक्षा और सलाहकारिता के क्षेत्र में बड़ा लाभ देंगे. ग्रहण के प्रभाव से जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें अचानक बड़ा मुनाफा मिल सकता है, बस निवेश सोच-समझकर करें.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. ग्रहण का प्रभाव आपके आकर्षण को बढ़ाएगा, जिससे पार्टनर के साथ आप बहुत खुशी का समय बिताएंगे. सामाजिक समारोहों में आप एक साथ आकर्षण का केंद्र बनेंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ग्रहण का असर आपको मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस कराएगा. खान-पान का आनंद लें लेकिन अति उत्साह में गरिष्ठ भोजन से बचें ताकि पाचन तंत्र पर बुरा असर न पड़े.

सावधानी: मित्रों के साथ पुरानी बातों पर चर्चा करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान रखें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 03 मार्च 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरियां? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >