आज जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल, प्रयास से बदलेगी किस्मत की दिशा

Today Birthday Horoscope: आज 18 मार्च को जन्मे लोगों को लिए मंगल वर्ष में परिश्रम और साहस से सफलता के योग बनेंगे. मार्च से मई तक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, वहीं नवंबर के बाद भाग्योदय के विशेष संकेत मिलेंगे.

Today Birthday Horoscope: आज 18 मार्च को जन्मे लोगों के लिए साल कैसा रहेगा और इसका भविष्यफल क्या होगा, इसका लेखा जोखा हम लेकर आए हैं. इस वर्ष का स्वामी मंगल ग्रह है, जो ऊर्जा, साहस और कर्म का प्रतीक माना जाता है. मंगल के प्रभाव से जातकों में परिश्रम करने की क्षमता बढ़ेगी और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. चंद्रमा का एकादश भाव में होना विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है. यह स्थिति आपके प्रयासों और मेहनत को उजागर करने में मदद करेगी. जिन कार्यों में आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना बनेगी.

मार्च से मई तक धन लाभ के योग

वर्ष के शुरुआती महीनों में आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. विशेष रूप से मार्च, अप्रैल और मई के दौरान कई जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इस समय निवेश या व्यापार से जुड़े कुछ लाभकारी परिणाम सामने आ सकते हैं. हालांकि किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

जून और जुलाई में कर्म क्षेत्र पर मंगल का प्रभाव

जून और जुलाई के महीनों में मंगल ग्रह आपके कर्म क्षेत्र में अधिक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र में सक्रियता और मेहनत बढ़ेगी. कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यदि आप धैर्य और अनुशासन के साथ काम करेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

सितंबर–अक्टूबर में नए अवसर

सितंबर और अक्टूबर का समय व्यापार और करियर के लिए अनुकूल माना जा रहा है. इस दौरान कई जातक नए व्यावसायिक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं. नए संपर्क और योजनाएं भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती हैं.

नवंबर के बाद भाग्योदय के संकेत

नवंबर के बाद का समय कई लोगों के लिए भाग्योदय का संकेत दे रहा है. अपने पुरुषार्थ और बुद्धि के बल पर आप सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. यह समय मेहनत का फल मिलने का भी हो सकता है.

विद्यार्थियों और दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ समय

दिसंबर का महीना विद्यार्थियों के लिए उत्साहजनक रह सकता है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वहीं जनवरी का मध्य महिलाओं के लिए दाम्पत्य जीवन में सुख और सामंजस्य लेकर आ सकता है.

विशेष उपाय

15 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाना शुभ माना गया है. इससे बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा
25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >