Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024: वृषभ राशि वाले मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024: दिसंबर 2024 का नया सप्ताह शुरु होने जा रहा है. इस हफ्ते वृषभ राशि वालों के लिए क्या कुछ नया होने वाला है, जानें 15 से लेकर 21 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल
By Shaurya Punj | Updated at :
Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024
Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024: वृष राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाली है. जो कार्य आपने सोच रखे हैं, वे समय पर पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे. पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में आपको सफलता और लाभ मिल रहा था, उनमें अपेक्षित प्रगति देखने को मिलेगी. तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को उनके कार्य में विशेष सफलता मिलने की संभावना है.
करियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह समय फलदायी सिद्ध हो रहा है. आपकी आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे. उधार दिए गए धन की वापसी होगी. कुल मिलाकर, पर्याप्त धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपके साथ भाग्य का साथ रहेगा.
नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्यालय में अनुकूलता बनी रहेगी. वरिष्ठ आपके कार्यों से संतुष्ट होकर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा कार्यालय में बढ़ेगी. विशेष बात यह है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में आपके सहकर्मी पूजा करते समय सहायक सिद्ध होंगे.
प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. एक-दूसरे के प्रति विश्वास और निकटता में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद अनुभवों का आनंद लेंगे. गृहणियों की धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य के मामले में मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.