Taurus Weekly Horoscope 12 to 18 January 2025: वृषभ राशि वालों के मतभेद सामने आ सकते हैं, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Taurus Weekly Horoscope 12 to 18 January 2025: वृषभ राशि के लिए 12 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Taurus Weekly Horoscope 12 January 2025 to 18 January 2025
Taurus Weekly Horoscope 12 January 2025 to 18 January 2025: वृष राशि वालों के लिए जनवरी माह का दूसरा सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा. यदि आप किसी के प्रति आकर्षित हैं, तो यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कुछ मतभेद भी सामने आ सकते हैं. विवाहित व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा. आपको अपने रिश्ते की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. आप स्वयं मिलकर संवाद करके मुद्दों का समाधान करें. यदि आप नौकरी करते हैं, तो अपने कार्य में आपको आनंद आएगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और दक्षता से निभाएंगे, जिससे आपका कार्य समय से पहले और बेहतर तरीके से पूरा होगा. व्यापारियों के लिए यह लाभ का समय है. आपकी योजनाएं सफल होंगी. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और आप हल्की-फुल्की समस्याओं का सामना करेंगे.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.